रामगढ़। दुलमी प्रखंड अंतर्गत सोसो पंचायत भवन परिसर में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत एक विशेष वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान कुल 14 लाभुक पशुपालकों के बीच बकरा-बकरी एवं आवश्यक दवाइयों का वितरण किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुलमी प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष सुधीर मंगलेश उपस्थित रहे। साथ ही प्रखंड पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शशि सिन्हा एवं पंचायत की मुखिया उर्मिला देवी भी मौके पर मौजूद थीं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री मंगलेश ने कहा कि राज्य सरकार की यह योजना ग्रामीण पशुपालकों के लिए एक सकारात्मक पहल है, जिससे उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलेगा। उन्होंने लाभुकों से आह्वान किया कि वे इस योजना का सदुपयोग कर अपनी आय में वृद्धि करें और पशुपालन को एक समृद्ध व्यवसाय के रूप में अपनाएं।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पशुधन योजना का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को स्वरोजगार के साधन प्रदान कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। इस योजना से न केवल पशुपालकों की आय बढ़ेगी, बल्कि गांव की अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी। मौके पर पंचायत सचिव बिंदेश्वर सोरेन उतम महतो जितेन्द्र कुमार जदू महतो
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


