अमोल कुमार एक होनहार और मेधावी छात्र था: प्राचार्य
रामगढ़। रामप्रसाद चंद्रभान सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, रामगढ़ में मंगलवार को शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के छात्र अमोल कुमार को श्रद्धांजलि दी गई। अमोल कुमार की आकस्मिक मृत्यु से पूरा विद्यालय स्तब्ध है। उनके असमय निधन से सभी छात्र और शिक्षक गहरे दुख में हैं।
अमोल कुमार के व्यक्तित्व और तेजस्व कार्य को याद किया
शोक सभा में विद्यालय प्रबंधन के सचिव शंकर लाल अग्रवाल, प्रधानाचार्य श्रीप्रवीन और शिक्षकों ने अमोल कुमार के व्यक्तित्व और तेजस्व कार्य को याद किया। छात्रों ने भी अपने साथी की याद में भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके साथ बिताए गए पलों को याद किया।
अमोल कुमार एक होनहार और मेधावी छात्र था
विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कहा कि अमोल कुमार एक होनहार और मेधावी छात्र था, जिनकी अनुपस्थिति विद्यालय को गहराई से महसूस होगी। उन्होंने कहा कि विद्यालय परिवार छात्र के परिवार के साथ संवेदनाएं व्यक्त करता है। शोक सभा में लोगों ने छात्र के चित्र में माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और दो मिनट का मौन रखा। उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं। मौके पर विद्यालय परिवार के सभी लोग उपस्थित रहे।


