रामगढ़। शहर के पारसोतिया निवासी सह व्यवसायी महेंद्र प्रजापति के पुत्र रौशन कुमार दिव्यांशु ने जेपीएससी की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर 128वां रैंक हासिल किया है। उसके पिता महेंद्र प्रजापति ने बताया कि दिव्यांशु को पहली बार में ही जेपीएससी की परीक्षा में सफलता मिली है। परीक्षा में उसके उत्कृष्ट प्रदर्शन पर परिजनों सहित स्थानीय लोगों ने हर्ष जताते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है। पिता महेंद्र प्रजापति व माता वीणा देवी ने बताया कि रौशन कुमार दिव्यांशु ने दसवीं की शिक्षा डीएवी हजारीबाग व बारहवीं की पढ़ाई डीपीएस रांची से की है। बीआईटी सिंदरी से उसने मैकेनिकल इंजीनियर का भी कोर्स पूरा किया है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


