रजरप्पा। सीसीएल रजरप्पा स्थित गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी के आवास में एसएफसी क्लब के सदस्यों की बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से युवा नेता सह समाजसेवी पीयूष चौधरी एवं रजरप्पा के समाजसेवी अजय बंगाली मौजूद थे। बैठक के दौरान आगामी अक्टूबर महीना में होने वाले रामगढ़ प्रीमियम लीग लेदर बॉल टूर्नामेंट के विषय मे विस्तार से चर्चा किया गया। कहा गया कि यह टूर्नामेंट डीएवी रजरप्पा स्टेडियम ( सांडी ) में होना है। जिसकी तैयारी युद्धस्तर पर की ज रही है। इस टूर्नामेंट में रामगढ़ जिला के विभिन्न प्रखंडों से टीम शामिल होगी। यह टूर्नामेंट पूरी तरह से ऐतिहासिक रहेगा। आयोजित बैठक में टूर्नामेंट की सफल बनाने को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। बैठक में पूर्व रणजी खिलाड़ी आजाद शत्रु, एसपी गौतम, अनिल कुमार, राजेश मुर्मू, शशिकांत चौधरी, बिनु ओहदार, रवि महतो, कृष्णा कुमार महतो, शंकर महतो, कमलेश चौधरी, उत्तम सिंह, राहुल सिंह, सुमंत चौधरी मौजूद थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


