Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»झारखंड»रामगढ़»रजरप्पा: पुलिस ने फ्लैग मार्च कर दिया शांतिपूर्ण त्योहार मनाने का संदेश, अफवाह से बचें, संदिग्ध दिखे तो करें सूचित:थाना प्रभारी
रामगढ़

रजरप्पा: पुलिस ने फ्लैग मार्च कर दिया शांतिपूर्ण त्योहार मनाने का संदेश, अफवाह से बचें, संदिग्ध दिखे तो करें सूचित:थाना प्रभारी

खबरबोल एडिटरBy खबरबोल एडिटरSeptember 28, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

रजरप्पा। दशहरा पर्व को शांति, सौहार्दपूर्ण व आपसी भाईचारे के साथ मनाने को लेकर रविवार को पुलिस प्रशासन की ओर से चितरपुर में फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च रजरप्पा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार के नेतृत्व में पुलिस जवानों के साथ होमगार्ड महिलाओं ने फ्लैग मार्च 

निकाला। फ्लैग मार्च चितरपुर रेलवे ओवरब्रिज से प्रारंभ करते हुए बाजार टांड़, चट्टी बाजार, काली चौक होते हुए रजरप्पा मोड़ पहुची। इसके अलावे अन्य इलाकों में भी भ्रमण किया गया। मौके पर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने कहा कि दशहरा पर्व में आपसी सौहार्द्ध बनाए रखने के लिए सभी की सहभागिता काफी महत्वपूर्ण है। कहीं से किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए सभी के सहयोग की जरूरत है। कहा कि कानून को हाथ में लेने वाले किसी असमाजिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही देर रात्रि तक चलने वाले वाहनों व दोपहिया वाहनों का जांच अभियान जारी है। कहा कि दशहरा पर्व को लेकर सोशल मीडिया पर विशेष नजर है। किसी प्रकार के भ्रामक पोस्ट डालने वालों को भी बख्शा नहीं जाएगा। इस दौरान थानान्तर्गत पड़ने वाले सभी पूजा पंडालो का निरीक्षण भी किया गया। फ्लैग मार्च में अवर निरीक्षक रंजीत महतो, अशोक कुमार, संजय कुमार रजक, मो इकबाल, निरंजन सिंह, एएसआई उदय यादय, संजय सिंह, अशोक सिंह के अलावा होमगार्ड व पुलिस के जवान मौजूद थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

18 हाथियों का तांडव, रातोंरात उजाड़ दी किसानों की फसल

January 10, 2026

रामगढ़ में टेंपो पलटने से छात्रा की मौ’त, परिजनों ने किया सड़क जाम

January 3, 2026

रामगढ़ की फैक्ट्री पर प्रदूषण का आरोप, सीएम ने दिए जांच के निर्देश

December 23, 2025
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.