रामगढ़। प्रेस क्लब रामगढ़ के कोषाध्यक्ष दुर्वेज आलम के पिता खलील इराकी (81 वर्ष) का आकस्मिक निधन की सूचना मिलते ही प्रेस क्लब रामगढ़ के अध्यक्ष बीरेंद्र कुमार बीरू उनके आवास बरकाकाना सीआईसी बस्ती पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मिलकर संवेदना प्रकट की।इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिवार को भरोसा दिलाया कि इस दुख की घड़ी में क्लब का एक एक सदस्य साथ खड़ा है।उनके साथ कार्यकारिणी सदस्य दिलीप सिंह,विनीत शर्मा,अनिल विश्वकर्मा,आशीष सिंह,अंकित कुमार,आकाश कुमार,सुनील कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


