8 अक्टूबर तक हज़ारीबाग डाक प्रमंडल को करना हैं 15 करोड़ का लक्ष्य पूरा : डाक निदेशक
पूरे देश में आरपीएलाई/पीएलआई में हज़ारीबाग प्रमंडल कर चुका हैं टॉप, 5 करोड़ 7 लाख का दिया था बिजनेस
रामगढ़। हज़ारीबाग़ डाक प्रमंडल द्वारा सोमवार को छत्तरमांडू स्थित टाउन हॉल में डाक अधीक्षक हजारीबाग आशुतोष कुमार सिन्हा के निर्देश में डाक महामेला का आयोजन किया गया। इसका विधिवत उदघाटन मुख्य अतिथि डाक निदेशक झारखंड परिमंडल आर वी चौधरी, उप मंडलीय डाक जीवन बीमा झारखंड परिमंडल अमित कुमार और डाक अधीक्षक हजारीबाग डिवीजन आशुतोष कुमार सिन्हा ने द्वारा संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

हज़ारीबाग डाक अधीक्षक आशुतोष सिन्हा के कार्यों की सराहना
समारोह में सभी अतिथियों को सम्मानित किया गया । आयोजित मेला को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डाक निदेशक झारखंड परिमंडल आर वी चौधरी ने सबसे पहले हज़ारीबाग डाक अधीक्षक आशुतोष सिन्हा के कार्यों की सराहना करते हुए उनके पूरे टीम को बधाई दिया। कहा कि टीम काफी बेहतर हैं, यही कारण हैं कि आज हज़ारीबाग डाक प्रमंडल का नाम पूरे देश मे पहले स्थान में आया।
डाक विभाग अपने कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य कर रही हैं
डाक निदेशक ने कहा कि डाक विभाग अपने कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य कर रही हैं, ताकि कोई भी व्यक्ति इस योजना से वंचित न रह सकें। उन्होंने कहा कि भाग्य उसी का साथ देता है जो कर्म करता है। हजारीबाग डिवीजन ने देश में इतिहास रचा। पुनः 8 अक्टूबर 2025 को यह इतिहास रचना हैं, डाक निदेशक ने इस बार हज़ारीबाग डाक प्रमंडल को 15 करोड़ का बिजनेस देने का लक्ष्य निर्धारित किया हैं। कार्यक्रम में मंच संचालन श्वेता कुमारी और रोज कुमारी ने किया। कार्यक्रम में श्री कृष्ण विद्या मंदिर की छोटी बच्ची निमृति गुप्ता ने मनमोहक शिव की भक्ति प्रस्तुत की। हनी सिंह ने भी कार्यक्रम में प्रस्तुति दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में सहायक डाक अधीक्षक रामगढ़ नवीन अग्रवाल, इंस्पेक्टर रामगढ़ पूर्वी आशीष पांडेय, डाक अधिदर्शक सर्वेश कुमार के अहम योगदान रहा।
डाक बीमा दूसरे बीमा से ज्यादा बेहतर हैं : उप मंडलीय प्रबंधक
उप मंडलीय डाक जीवन बीमा झारखंड परिमंडल अमित कुमार ने जानकारी दी कि डाक जीवन बीमा जो जन साधारण हेतु अत्यंत उपयोगी है और देश तथा राज्य में बीमा सुभेद्यता को बढ़ाने में मत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी. उन्होंने यह भी बताया की अन्य बीमा कंपनियों की तुलना में इसमें कम प्रीमियम में अधिक बोनस दिया जाता है. उन्होंने कहा कि जिस लक्ष्य का निर्धारण किया गया है वह डाक विभाग की सेवा भाव भी है। संगत का असर होता है। हजारीबाग डिवीजन में सभी डाक कर्मचारी लगन और ईमानदारी के साथ लक्ष्य निर्धारित किया हैं।
हज़ारीबाग डिवीजन के हर डाक कर्मचारी को समर्पित हैं यह जीत : डाक अधीक्षक
हजारीबाग डिवीजन के डाक अधीक्षक आशुतोष कुमार सिन्हा ने कहा कि इतिहास हमेशा पहले को याद करता है। हमें जो लक्ष्य मिला,हम सभी ने तन मन से सेवा भाव से उसे पूरा किया। इसका सारा श्रेय हजारीबाग डिवीजन के एक एक डाक कर्मचारी को जाता है। अभी जो लक्ष्य मिला है उसे भी हम सभी पूरा करेंगे।
डाक मेला में इन लोगो की रही उपस्थिति
आयोजित डाक मेला कार्यक्रम में हजारीबाग सहायक डाक अधीक्षक विश्वजीत राय, डाक निरीक्षक समीर कुमार मंडल,श्याम कुमार सिन्हा,डाक सहायक रविशंकर राय, सुनील कुमार सिंह,सरोजिनी प्रसाद, दिलीप कुमार, पवन कुमार,राकेश कुमार, विक्रम कुमार, संजय मंडल,राजेश कुमार यादव, अभय तिर्की, अभिजीत सुमन, राहुल प्रसाद सोनी, अवधेश कुमार, दीपक कुमार पटेल, शुभम सौरव, प्रशान्त कुमार सिंह, भानु प्रताप सिंह, शंभू दत्ता सिंह, प्रीति गुप्ता, प्रिया वर्णवाल,विवेक रंजन, शैलेन्द्र कुमार सिंह,सर्वेश कुमार, बीरेंद्र कुमार मेहता, रौशन कुमार रौशन, देवेंद्र कुमार रवि,सुबोध कुमार, प्रभु मुंडा, आशीष कुमार झा, स्नेहा कुमारी, मानसी भट्टाचार्जी, नीमा कुमारी, सुनीता कुमारी, राजीव कश्यप, अर्जुन पासवान, जुली कुमारी, चंदन कुमार राय, जानकीमला देवी, रजनीश कुमार, पुनम कुमारी, अभय तिर्की, नेहा कुमारी समेत चतरा जिले, कोडरमा जिले, बरही, हजारीबाग, रामगढ़ जिले के सैकड़ों डाक विभाग कर्मचारी उपस्थित हुए।


