बरकाकाना। बीते रविवार को पैंसठ वर्षीय बुजुर्ग महिला भटक कर बरकाकाना ओपी क्षेत्र के हेहल आ गई थी।उक्त महिला को परेशान देख कर स्थानीय वार्ड पार्षद प्रदीप शर्मा एवं अन्य ग्रामीणों ने बुजुर्ग महिला से पूछताछ किया तो महिला ने अपना नाम सावित्री देवी पति स्वर्गीय राम लखन यादव,पुत्र का नाम संजय यादव व विजय यादव साथ ही अपना घर महादेव बीघा बताई। उपस्थित लोगों ने लापता महिला की जानकारी बरकाकाना ओपी को दिया।
बरकाकाना ओपी प्रभारी उमा शंकर वर्मा ने तत्परता दिखाते हुए महिला के परिजनों के खोजबीन में जुटी।बरकाकाना ओपी पुलिस पदाधिकारी परीक्षित महतो,जवान प्रदीप तिग्गा एवं चालक प्रकाश सोई की मेहनत रंग लाई,फलस्वरूप लापता महिला को अपना परिवार मिल ही गया।उक्त महिला का घर रामगढ़ का बंगाली टोला निकला।उक्त महिला को बरकाकाना ओपी पुलिस ने उसके बेटे के सुपुर्द किया।बताते चलें कि बरकाकाना ओपी पुलिस ने मानवता का परिचय देते हुए भटकी हुई महिला को अपने परिजनों से मुलाकात कराया,जिसकी प्रशंसा चहुओर है।


