Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»बिहार»पटना में बर्खास्त संविदा कर्मियों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, समान वेतन की मांग पर मचा हंगामा
बिहार

पटना में बर्खास्त संविदा कर्मियों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, समान वेतन की मांग पर मचा हंगामा

डेस्क एडिटरBy डेस्क एडिटरSeptember 10, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

पटना …पटना में बुधवार को बर्खास्त संविदा कर्मियों और पुलिस के बीच टकराव देखने को मिला. हजारों की संख्या में कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर भाजपा कार्यालय का घेराव करने पहुंचे थे. इसी दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया. इस कार्रवाई में कई कर्मियों को चोटें आईं और भगदड़ की स्थिति बन गई.

समान काम-समान वेतन की मांग

संविदा कर्मियों का कहना है कि वे वर्षों से राजस्व विभाग समेत कई सरकारी दफ्तरों में काम कर रहे हैं, लेकिन उन्हें स्थायी कर्मियों के बराबर अधिकार और सुविधाएं नहीं मिल रही हैं. उनकी प्रमुख मांग है कि उन्हें ‘समान काम के लिए समान वेतन’ दिया जाए और सेवा की अवधि 60 वर्ष तक सुनिश्चित की जाए.

8 हजार कर्मियों की नौकरी गई

सूत्रों के अनुसार, हाल ही में करीब 8,000 संविदा कर्मियों को हड़ताल पर जाने के कारण नौकरी से हटा दिया गया है. इससे कर्मचारियों में भारी आक्रोश है. बर्खास्त कर्मियों का कहना है कि सरकार ने उनके साथ अन्याय किया है और अब वे सड़क पर उतरकर अपना हक मांगने को मजबूर हैं.

गर्दनीबाग में जारी धरना

कर्मचारी पिछले 26 दिनों से पटना के गर्दनीबाग में धरना दे रहे हैं. आंदोलनकारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जातीं, वे आंदोलन जारी रखेंगे. वहीं, पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी.

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

जमीन के लफड़े में रिश्तों का कत्ल

January 30, 2026

नहर में गिरी कार, बिजली विभाग के दो कर्मचारियों की मौत

January 30, 2026

पटना में ERSS और राज्य पुलिस डाटा सेंटर के नए भवन को मंजूरी, 172.80 करोड़ रुपये होंगे खर्च

January 29, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.