जमशेदपुर …4 सितंबर को जमशेदपुर के बिष्टुपुर में हुई 30 लाख रुपये की बड़ी लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता सहित कुल 4 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। अपराधियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इनमें कदमा निवासी राकेश कुमार मंडल उर्फ पकौड़ी की गिरफ्तारी पंजाम के अमृतसर से हुई है। जिसकी निशानदेही पर कदमा निवासी कमलेश नारायण दुबे उर्फ शंकर, चाईबासा के निवामुंडी निवासी टाटा स्टील कर्मी सुधीर नारायण बेहरा व सरायकेला जिले के गम्हरिया निवासी गणेश कुंभकार उर्फ फुचा की गिरफ्तारी हुई है। जिनके पास से पुलिस को लूट के 10 लाख 69 हजार 700 रुपये नगद समेत घटना में प्रयुक्त सादे रंग की बिना नंबर प्लेट वाली इनोवा कार, एक पिस्टल और चार मोबाइल फोन बरामद हुआ है।दरअसल जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित गुरुद्वारा के पास बीते 4 सितंबर को व्यवसायी साकेत कुमार आगीवाल के आंखों में मिर्ची पावडर फेंक और फायरिंग कर अपराधियों ने उनसे 30 लाख रुपये की बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया था। जिसके बाद पुलिस की ओर से काफी खोजबीन की जा रही थी। इस संबंध में शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान जानकारी देते हुए जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय ने बताया कि लूटकांड में शामिल चार अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। जबकि, घटना को अंजाम देने में शामिल तीन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है। उन्होंने आगे बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में राकेश कुमार मंडल उर्फ पकौड़ी का पूर्व में अपराधिक इतिहास रहा है।बीते मार्च 2024 में कदमा थाना की पुलिस ने राकेश कुमार मंडल को चार हथियार के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जेल से बेल मिलने के बाद उसने घटना को अंजाम दिया। इसमें शामिल अन्य आरोपियों से भी पूछताछ हुई है। घटना के पूर्व 3 से 4 दिन तक साकेत आगीवाल की अपराधियों ने रेकी की। जिसके बाद अपने शौख और जरूरत की पूरा करने के लिए इस घटना को अंजाम दिया गया।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


