Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»#Trending»बिहार:क्या बिहार में समीकरण बिगाड़ेंगे पीके, राजनीति दलों में बेचैनी, पढ़े खबर
#Trending

बिहार:क्या बिहार में समीकरण बिगाड़ेंगे पीके, राजनीति दलों में बेचैनी, पढ़े खबर

खबरबोल एडिटरBy खबरबोल एडिटरJuly 13, 20253 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

पटना। बिहार की राजनीति में प्रशांत किशोर (पीके) की जन सुराज पार्टी एक नया समीकरण बनाती दिख रही है और यह सवाल हर किसी के मन में है कि आखिर उनके आने से किसे नुकसान होगा? C Voter के हालिया सर्वे ने इस पर कुछ चौंकाने वाले खुलासे किए हैं, जिससे पता चलता है कि पीके की पार्टी “दोधारी तलवार” साबित हो सकती है, जो सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों को चोट पहुंचा सकती है.

क्या पीके बिगाड़ेंगे खेल?

सर्वे के मुताबिक, 19-20% लोग मानते हैं कि जन सुराज पार्टी NDA (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) को नुकसान पहुंचाएगी, जबकि 18% का मानना है कि इससे महागठबंधन को चोट पहुंचेगी. लेकिन सबसे दिलचस्प बात यह है कि 35-36% लोग यह कह रहे हैं कि पीके की पार्टी दोनों ही गठबंधनों के वोट काटेगी.

पीके के आने से बिगड़ा समीकरण, होगा नुक़सान

यशवंत देशमुख, जो C Voter के सर्वे को लीड कर रहे हैं, कहा कि ‘यह एक अजीब सी स्थिति है. उनका मानना है कि शुरुआती आकलन में यह लग रहा था कि पीके जेडीयू के खिलाफ ज्यादा आक्रामक हैं, तो शायद वो एनडीए को ही ज्यादा नुकसान पहुंचाएंगे. खासकर चिराग पासवान के “हनुमान” वाले रोल के बाद, जिसमें उन्होंने पिछली बार जेडीयू को अच्छा खासा नुकसान पहुंचाया था, ऐसा लग रहा था कि पीके भी उसी तरह NDA का वोट काटेंगे, खासकर जेडीयू का. लेकिन अब जनता का मूड कुछ और ही दिख रहा है.

कौन-कौन है पीके के निशाने पर?

यशवंत देशमुख के विश्लेषण के अनुसार, प्रशांत किशोर का मुख्य हमला नीतीश कुमार की जेडीयू और कांग्रेस पर केंद्रित है. उन्हें लगता है कि पीके इन दोनों पार्टियों के वोटर्स को अपनी तरफ खींचने की कोशिश कर रहे हैं. हालांकि, उनका मानना है कि आरजेडी का मुस्लिम-यादव कोर वोटर पीके से नहीं छिटकेगा.

लोकप्रियता वोट में बदलेगी या नहीं?

C Voter सर्वे में यह भी सामने आया है कि प्रशांत किशोर ने बिहार में एक “बज” (चर्चा) तो जरूर बनाया है. उनके मुद्दों पर सबसे पहले प्रतिक्रिया देना और उनकी सभाओं में भीड़ जुटना, उनकी बढ़ती लोकप्रियता का संकेत है. पिछले कुछ महीनों में मुख्यमंत्री पद के लिए उनकी लोकप्रियता का ग्राफ ऊपर गया है और वह लगभग दूसरे नंबर पर स्थापित हो गए हैं.

बिहार चुनाव परिणाम पर असर डाल सकते हैं प्रशांत किशोर

सर्वे के आंकड़े बताते हैं कि अगर प्रशांत किशोर अपनी लोकप्रियता को वोटों में बदलने में कामयाब होते हैं, भले ही यह 5-6% वोट शेयर ही क्यों न हो, तो यह बिहार चुनाव के परिणामों पर बड़ा असर डालेगा. फिलहाल, उनकी पार्टी की मौजूदगी दोनों ही गठबंधनों के लिए चिंता का विषय है, क्योंकि किसी एक का नुकसान होने के बजाय, दोनों को ही क्षति पहुंचने की संभावना है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

दूधमटिया बना कोयला तस्करों का सुरक्षित ठिकाना!, रोजाना 25 से अधिक हाईवा कोयला हो रहा पार, भारी मशीनों से अवैध खनन का खेल जारी, पढ़े पूरी खबर

June 10, 2026

रजरप्पा की बेटी श्रेया पंडा ने रचा इतिहास : 21 की उम्र में बनाया ‘मेड इन इंडिया’ ह्यूमनॉइड रोबोट SIENA, देशभर की लड़कियों के लिए बनीं प्रेरणा पंडा समाज में खुशी की लहर, लोगों ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की

June 2, 2026

रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : राहुल दुबे गिरोह के 6 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व जिंदा कारतूस बरामद

May 26, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.