भुरकुंडा।सोशल मीडिया में वायरल हो रही एक गंभीर घटना के संदर्भ में बेदिया विकास परिषद प्रखंड कमेटी पतरातू द्वारा सोमवार को भुरकुंडा में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। परिषद ने एक आदिवासी महिला के साथ नौकरी का झांसा देकर किए गए यौन शोषण की घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है।
घटना आदिवासी समाज के आत्मसम्मान और सुरक्षा पर सीधा हमला है:रामदास बेदिया
प्रेस वार्ता के दौरान परिषद के प्रखंड अध्यक्ष रामदास बेदिया ने कहा कि यह घटना आदिवासी समाज के आत्मसम्मान और सुरक्षा पर सीधा हमला है। परिषद ने प्रशासन से मांग की कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि पीड़िता को न्याय मिल सके और समाज में इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगे। इस अवसर पर केंद्रीय उपाध्यक्ष नरेंद्र बेदिया, झलकू बेदिया, राजेंद्र बेदिया, देव कुमार बेदिया, बिंदेश्वर बेदिया, प्रेम बेदिया, नेवलाल बेदिया, शिवनाथ बेदिया, राजेंद्र बेदिया, शिबू बेदिया, बलदेव बेदिया, आदि उपस्थित थे। सभी ने एक स्वर में इस घटना की निंदा करते हुए दोषियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की।


