बोरोबिंग स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय परिसर में मनाया गया बिरसा मुंडा की जयंती, उमड़ी लोगो की भीड़
रजरप्पा
बोरोबिंग स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय परिसर में शनिवार को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पूरे धूमधाम के साथ मनाया गया। इसके साथ ही विद्यालय के समीप भगवान बिरसा मुंडा जी का प्रतिमा का अनवारण मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद आयकर आयुक्त राँची निशा उरांव, विशिष्ठ अतिथि नव नियुक्त डीएसपी मिथुन कुमार मुंडा, अमृत लाल मुंडा, राँची विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ रिझु नायक, बोरोबिंग पंचायत की मुखिया बंसती देवी, सब इंस्पेक्टर राँची उमेश बेदिया, बीस सूत्री के अध्यक्ष दिनेश मुंडा के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। इस दौरान अतिथियों का स्वागत आदिवासी रीति रिवाज के अनुसार किया गया मौके पर मुख्य अतिथि झारखंड राँची के आयकर आयुक्त निशा उरांव ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के आदर्श को जन जन तक पहुंचाएं, तभी भगवान बिरसा मुंडा का सपना सच होगा। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के आशीर्वाद से झारखंड आने वाले 25 वर्षों में दुनिया में अपना नाम रोशन करेगा। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक अवसर झारखंडवासियों की भावनाओं, संघर्ष और आकांक्षाओं को एक साथ जोड़ता है। आईएएस निशा उरांव ने झारखंडवासियों को स्थापना दिवस और जनजातीय गौरव दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों के बलिदान को हमेशा सम्मान दिया जाएगा। कार्यक्रम में शामिल उपस्थित वक्ताओं ने बिरसा मुंडा की महान विरासत का स्मरण करते हुए समाजिक उन्नति, शिक्षा और जनकल्याण से जुड़े विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ, जिसमे मज़बूल खान ने नागपुरी गीत में लोगो को खूब झुमाया। कार्यक्रम का संचालन अध्यक्ष सतीश मुंडा ने किया। मौके पर समाजसेवी मनोज नायक, पीएचडी विभाग के अभियंता मनीराम मुंडा, बढ़न राम दांगी, मुकुल हेम्ब्रम, आयोजन समिति के अध्यक्ष सतीश मुंडा, सचिव जगरनाथ बेदिया, कोषाध्यक्ष अमित मुंडा,कृति करमाली, अवधेश मुंडा, विश्वजीत मुंडा, राजेन्द्र करमाली, सुनील मुंडा, अनिल मुंडा, दीपक मुंडा, शिव नंदन मुंडा, दिलीप करमाली, राजेश बेदिया, संतोष मुंडा, राज किशोर बेदिया, जितेंद्र बेदिया, सकुनी मुंडा, दिनेश मुंडा, प्रदीप मुंडा, आशुतोष मुंडा, वार्ड सदस्य अनिता मुंडा, मिनी कुमारी, रानी कुमारी, रिमझिम कुमारी, नव्याश्री, अंजली कुमारी, सुलेखा कुमारी, अंजुषा कुमारी, बबीता कुमारी आदि थे।


