Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»बिहार»फूफा के प्यार में पागल हुई भतीजी, झारखंड से शूटर बुलाकर कराई पति की हत्या, ऐसे खुला राज, पढ़े खबर
बिहार

फूफा के प्यार में पागल हुई भतीजी, झारखंड से शूटर बुलाकर कराई पति की हत्या, ऐसे खुला राज, पढ़े खबर

खबरबोल एडिटरBy खबरबोल एडिटरJuly 3, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए गुंजा सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के दौरान उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

औरंगाबाद। बिहार के औरंगाबाद जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरअसल, यहां एक महिला का अपने 60 वर्षीय फूफा के साथ प्रेम प्रसंग था, जिसके चलते उसने अपने पति की हत्या करा दी। बता दें कि इस साजिश में उसने झारखंड से शूटर बुलाए और शादी के मात्र एक महीने बाद अपने पति को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने इस मामले में पत्नी गुंजा देवी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ता दें कि घटना औरंगाबाद जिले की है, जहां गुंजा ने अपने पति की हत्या की साजिश रची। पुलिस जांच में सामने आया कि गुंजा का अपने फूफा के साथ अवैध संबंध था। शादी के बावजूद गुंजा का अपने फूफा के प्रति लगाव कम नहीं हुआ। उसने अपने पति को रास्ते से हटाने का फैसला किया ताकि वह अपने प्रेमी के साथ बिना किसी बाधा के रह सके।

शादी के मंडप से हुई साजिश की शुरुआत

हैरानी की बात यह है कि इस साजिश की शुरुआत शादी के मंडप से ही हो गई थी। गुंजा ने अपने फूफा के साथ मिलकर योजना बनाई और झारखंड से शूटर बुलाए। शादी के एक महीने बाद ही इस योजना को अंजाम दिया गया। शूटरों को पति की लोकेशन दी गई और उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी।
पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए गुंजा सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया और सारी साजिश का खुलासा किया। उसने बताया कि वह अपने फूफा से बेइंतहा प्यार करती थी और अपने पति को इस रिश्ते में बाधा मानती थी।

क्या बोले एसपी, पढ़े उनका बयान

मामले को लेकर एसपी अम्बरीष राहुल ने जानकारी देते हुए बताया कि यह एक सुनियोजित साजिश थी। हम जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लेंगे। एसपी ने बताया कि इस घटना में शामिल गुंजा के फूफा जीवन सिंह समेत शूटर की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

जमीन के लफड़े में रिश्तों का कत्ल

January 30, 2026

नहर में गिरी कार, बिजली विभाग के दो कर्मचारियों की मौत

January 30, 2026

पटना में ERSS और राज्य पुलिस डाटा सेंटर के नए भवन को मंजूरी, 172.80 करोड़ रुपये होंगे खर्च

January 29, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.