स्वदेशी अपनाओं देश को समृद्ध बनाओं : मनीष जयसवाल
रामगढ़। शहर के बिजुलिया स्थित रामगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सभागार में गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा जीएसटी के नए स्लैब को लागू किए जाने पर हज़ारीबाग सांसद मनीष जायसवाल रामगढ़ के व्यापारियों, बुद्धीजीवियों, चार्टर्ड एकाउंटेंट एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक की अध्यक्षता चैंबर अध्यक्ष मंजीत साहनी व संचालन राजू चतुर्वेदी ने किया। जबकि, धन्यवाद ज्ञापन चैंबर के उपाध्यक्ष अमरेश गणक ने दिया।
स्वदेशी अपनाओं देश को समृद्ध बनाओं : मनीष जयसवाल
बैठक को संबोधित करते हुए सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि हर घर की ज़रूरी सामान की ख़रीदारी पर जीएसटी-2की दर लागू होने से बड़ी बचत हो रही है। जीएसटी से पहले कई तरह के टैक्स और वैट लागू थे, जो अधिकतम 28 प्रतिशत तक होते थे। इसके अलावे व्यापारी सभी कार्यालयों में शोषित होते थे। जीएसटी ने इस लचर व्यवस्था को ख़त्म कर दिया। अब जीएसटी 2 में सिर्फ़ दो स्लैब पांच प्रतिशत और 18 प्रतिशत ही रह गए। इसके अलावा कई ज़रूरी सामानों जैसे खाद्य सामग्री जीवन रक्षक दवाइयां या उससे संबंधित चीज़ों या हर एक के जीवन में उपयोग होने वाले वस्तुओं पर 0 प्रतिशत टैक्स कर दिया, जो सरकार के द्वारा आम नागरिकों को अधिक ख़र्च को कम करने की दिशा में एक अच्छी पहल मानी जा रही है। उन्होंने कहा कि हम यह प्रण ले की अपने रोज़मर्रा के उपयोग में आने वाले चीज़ों का उपयोग स्वदेशी वस्तुओं का करें
बैठक में ये थे उपस्थित
बैठक में मुख्य रूप से सचिव मनोज कुमार चतुर्वेदी, सह सचिव इंदरपाल सिंह सैनी, पूर्व अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह, मंजी सिंह, अनूप कुमार सिंह, राजू चतुर्वेदी, विमल बुधिया एफजेसीसीआई के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विनय कुमार अग्रवाल, निवर्तमान उपाध्यक्ष अमित साहू, विवेक अग्रवाल, मुरारीलाल अग्रवाल, विनय कुमार सिंह, नरेंद्र सिंह, बिधान चंद्र सिंह, राहुल जैन पाटनी, अभिजीत कुमार, बाल किशन जालान, रमेश बौंदिया, रामधन शर्मा, किशोर जाजू, राजकुमार अग्रवाल, प्रदीप बरेलिया, नरेंद्र सिंह चमन, पलविंदर सिंह जस्सल, रविंदर सिंह विट्टी, मनोज वर्मा, सुनील दुबे, निशु प्रसाद, गुरजीत सिंह, सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल, अनमोल सिंह, धनंजय कुमार पुटूस, विजय जायसवाल, सीए महेश कुमार सिन्हा आदि उपस्थित थे।


