Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»झारखंड»ऊर्जा इंफ्रास्ट्रक्चर को आधुनिक बनाना सरकार की प्राथमिकता : सीएम हेमंत सोरेन
झारखंड

ऊर्जा इंफ्रास्ट्रक्चर को आधुनिक बनाना सरकार की प्राथमिकता : सीएम हेमंत सोरेन

डेस्क एडिटरBy डेस्क एडिटरDecember 20, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पतरातु विद्युत निगम लिमिटेड (पीवीएनएल) के सीईओ अशोक कुमार सहगल ने शिष्टाचार मुलाकात की। उनके साथ ह्यूमन रिसोर्स प्रमुख जेड रहमान, वरीय प्रबंधक पंकज कुमार सिंह और डीजीएम जे. महापात्र भी मौजूद थे। इस दौरान पीवीएनएल प्रबंधन ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि 5 नवंबर 2025 से 800 मेगावाट क्षमता वाली एक यूनिट से व्यावसायिक बिजली उत्पादन शुरू हो चुका है।

पीवीएनएल के अधिकारियों ने इस यूनिट के समय पर शुरू होने के लिए राज्य सरकार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सहयोग के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के स्तर से मिले सहयोग के कारण ही यह परियोजना तय समय पर पूरी हो सकी। इस यूनिट के चालू होने से झारखंड बिजली उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा है। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को पतरातु विद्युत निगम लिमिटेड के संयंत्र का भ्रमण करने का भी आमंत्रण दिया।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि ऊर्जा क्षेत्र का विकास राज्य सरकार की प्राथमिकता है। सरकार बिजली इंफ्रास्ट्रक्चर को आधुनिक और मजबूत बनाने के लिए लगातार ठोस कदम उठा रही है, ताकि राज्य के लोगों को बेहतर और सस्ती बिजली उपलब्ध हो सके। उन्होंने पीवीएनएल के वरीय अधिकारियों से यह भी कहा कि वे युवाओं के कौशल विकास के लिए प्रभावी पहल करें, जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

स्वास्थ्य व्यवस्था शर्मसार : हजारीबाग के इस अस्पताल में मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ऑपरेशन

December 21, 2025

रांची पुलिस का ‘ऑपरेशन मुस्कान’ : गुम हुए 50 मोबाइल बरामद, 25 लोगों को किये गये वापस

December 21, 2025

प्यार के जाल में फंसाकर महिला से जेवर और कैश ठगने वाला गिरफ्तार, ज्वेलर्स भी पकड़ाया

December 21, 2025
© 2025 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.