मासस संस्थापक सदस्य सह बीसीकेयू केंद्रीय अध्यक्ष, भाकपा माले राज्य स्डेंटिंग कमेटी मेंबर कामरेड मिथिलेश सिंह को विधायक और पार्टी के पदाधिकारी, सदस्यो व लोगो ने श्रद्धांजलि दी, सैकड़ो हुए शामिल
गिददी। सीसीएल अरगड्डा कोयला क्षेत्र समेत पूरे जिले के लोकप्रिय विख्यात मजदूर नेता कामरेड मिथिलेश कुमार सिंह के निधन के बाद शनिवार शव यात्रा निकालकर साथियों ने अंतिम विदाई दिया। अंतिम यात्रा दामोदर घाट में अंतिम संस्कार के लिए पहुंचा.
बेटे ने दी मुखाग्नि
यहां इकलौते पुत्र रंजीत सिंह ने मुखाग्नि दी. श्रमिक नेता अपने पीछे पत्नी, दो पुत्री, एक पुत्र छोड़ गए हैं. दामोदर घाट पर दिवंगत नेता को भी लोगों ने प्रणाम कर विदाई दिया. लोगों ने बताया कि 80 के दशक से पूर्व कामरेड मिथिलेश कुमार सिंह ने जेपी आंदोलन, झारखंड आंदोलन समेत कोयला श्रमिकों के लिए आवाज लगातार बुलंद की थी. तब से वे श्रमिक का नेता के रूप में पहचाने जाने लगे. लोगों ने श्रमिक नेता के निधन पर शोक व्यक्त किया है. बताया है कि इससे यूनियन सहित कामगारों को अपूरणीय क्षति हुई है।
इन्होंने दिया श्रद्धांजलि
श्रद्धांजलि देने वालों में मांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ़ तिवारी महतो, मांडू पूर्व विधायक जेपी पटेल,बेरमो विधायक जय मंगल सिंह उर्फ़ अनुप सिंह, कांग्रेस के महेश सिंह, राजद के वरिष्ठ नेता रमेश यादव, संतोष यादव, जानकी ठाकुर, निरसा विधायक अरुप चटर्जी, सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, पूर्व विधायक बगोदर बिनोद सिंह, सीसीएल अरगडा क्षेत्र जीएम एसके झा, एस ओ पी एमएस हक, गिद्दी ए पीओ एसके त्रिवेदी, मैनैजर सतीश श्रीवास्तव व अन्य पदाधिकारीगण,कर्मी व क्षेत्र तमाम नेता बैजनाथ मिस्त्री, गौतम बनर्जी, गुड्डू यादव, पुरुषोत्तम पांडेय, चंदन सिंह, पंचायत प्रतिनिधि, समाजसेवी एवं गणमान्य लोग आदि शामिल हैं।


