झामुमो ने नामजद आरोपियों के खिलाफ करवाई की मांग की
रजरप्पा। प्रिंस वर्मा
सोशल मिडिया में मंत्री योगेंद्र प्रसाद, विधायक मथुरा महतो, अमित महतो समेत कई विधायकों को दिवंगत बता कर फोटो पर हार डालने के पोस्ट पर झामुमो ने आपत्ति दर्ज की है। झामुमो नेता मुमताज़ अंसारी ने रजरप्पा थाना व विनय मुन्ना ने गोला थाने में आवेदन देकर आधा दर्जन लोगों को आरोपी बनाया है और उक्त पोस्ट करनेवालों पर कानूनी करवाई की मांग की है। थाने में दिए आवेदन में कहा गया है की झारखंडी परिवार, हंसतुआर आदिवासी, शिव कुड़मी पोटमदगा, दुलमी, विकेश कुमार कुड़मी, लूमनाथ महतो, अभिषेक चौधरी, उमेश कुमार, विकी कुमार, सभी बोरोबिंग, गोमिया वाला संतोष महतो को नामजद आरोपी बनाया गया है। आवेदनकर्ता ने कहा है की इस तरह की पोस्ट से पार्टी के कार्यकर्ता आहत हैं।
क्या है मामला ?
कुडमी आंदोलन के बाद पिछले दिनों सोशल मिडिया पर एक पोस्ट काफी वाईरल हुआ। इस पोस्ट में कहा गया की आंदोलन में मंत्री समेत कई विधायक की चुप्पी से समाज के लोग आहत हैं। पोस्ट में मंत्री योगेंद्र समेत कई विधायकों के चित्र पर फूल माला लगाकर कहा गया की ये लोग दिवंगत हो गए है।


