रामगढ़। जिला ऐक्टू की बैठक पार्टी कार्यालय में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर ऐक्टू के राज्य अध्यक्ष कामरेड बैजनाथ मिस्त्री ने सम्बोधित करते हुए कहा कि सितंबर 2020 में संसद में चार लेबर कोड के पारित होने के बावजूद आम हड़ताल और विरोध प्रदर्शनों सहित देशव्यापी लगातार एकजुट होकर मजदूरों के आंदोलनों के कारण केन्द्र सरकार अभी तक 4 साल से अधिक समय से 4 श्रम संहिताओं को लागू करने के लिए अधिसूचना जारी नहीं कर पाया है । उन्होंने कहा कि ये श्रम कोड मजदूरों के गुलामी का प्रतीक है। काम के घंटे, ओवर टाइम साप्ताहिक विश्राम में कटौती, असंगठित मजदूरों का न्यूनतम मजदूरी,युनियन का अधिकार को पुरी तरह खत्म करने की साज़िश है। आगे ऐक्टू के जिला सचिव सह प्रदेश उपाध्यक्ष अमल घोषाल ने कहा कि पुरे राज्य में असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले खास कर ठेका में काम करने वाले निर्माण मजदूरों की हालत बहुत ही दयनीय स्थिति में चला गया है। आज भी वेज कोड में न्यूनतम मजदूरी निर्धारित नहीं है । रामगढ़ शहर में दर्जनों मजदूर खास कर महिला मजदूरों को समान काम का समान वेतन लागू नहीं है। उन्हें दैनिक मजदूरी में सिर्फ 250/- से 300/ रूपए मिलते हैं । इसलिए आगामी 1 जुलाई से 7 जुलाई तक पुरे जिले में संदेश यात्रा निकाली जाएगी ऐक्टू के बैनर तले। 6-7 जुलाई को विशेष रूप से माइक प्रचार के साथ जिले के केदला क्षेत्र से आरा सारूवेड़ा ,तोपा, अरगड्डा , रामगढ़ से होते हुए बरकाकाना के केन्द्रीय सीसीएल वर्कशॉप में नुक्कड़ सभा करने का निर्णय लिया गया और 8 जुलाई को रामगढ़ शहर में मशाल जुलूस करते हुए 9 जुलाई को देशव्यापी आम मजदूरों को हड़ताल को सफल बनाने के लिए व्यापक भागीदारी रामगढ़ शहर में शामिल होने का निर्णय लिया गया। इस अवसर ऐक्टू के प्रदेश अध्यक्ष कामरेड बैजनाथ मिस्त्री,जिला अध्यक्ष कामरेड महादेव मांझी, जिला सचिव सह प्रदेश उपाध्यक्ष अमल घोषाल,रामगढ़ भाकपा-माले के जिला सचिव हीरा गोप, छोटे महादेव मांझी रसका हेम्ब्रम, रूदल राय, सरयू बेदिया सहित अन्य लोग शामिल हुए।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


