टंडवा। आम्रपाली परियोजना क्षेत्र के विस्थापित गांव बिंगलात के देवी मंडप प्रांगण में मंगलवार को ग्रामीणों की बैठक आयोजित किया गया।जिसकी अध्यक्षता महेश वर्मा,संचालन उपेंद्र राम ने की।
बैठक में तीसरे फेज में कोयला उत्पादन खनन की शुरुआत एमडीओ कंपनी कैलिबर एंड जेबी ने किया है।इसका मुद्दा मुख्य रूप से छाया रहा।ग्रामीणों में विरोध प्रकट करते हुए प्रस्ताव लिया है की बिना जानकारी सूचना के एमडीओ कंपनी कार्य करती तो पुरजोर विरोध किया जायेगा।जबतक ग्रामीण रैयतों से वार्ता नहीं करती है तबतक खनन कार्य शुरू नहीं करने दिया जायेगा, सीसीएल प्रबंधन पूर्ण विस्थापित बिंगलात गांव को बसाने के लिए गांव स्थान की चयन करे।बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय ली गई।इस मौके पर जुगल यादव, संजीत कुमार,रमेश कुमार वर्मा, डब्लू वर्मा, बैजू राम, रमेश वर्मा, सीकेश यादव, आदित्य राम, धनदेव ठाकुर, अनिल कुमार, विकास कुमार, विजय वर्मा, सुरेन्द्र कुमार, उगन रविदास समेत सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे।


