प्रिंस वर्मा, रजरप्पा
भारत माला परियोजना के तहत जैना मोड़ से ओरमांझी तक फोर लेन सड़क निर्माण को लेकर आजसू की दुलमी प्रखंड कमेटी ने गंभीर चिंता जताई है। कहा कि इस परियोजना से दुलमी की जनता, पर्यावरण और वन्यजीवों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।
प्रखंड अध्यक्ष पंकज कुमार की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल ने पीआरए प्राइवेट लिमिटेड के लाइजनिंग मैनेजर से अमरेश कुमार से मुलाकात कर 7 सूत्री मांग पत्र सौंपा। जिसमें कहा गया कि निजी कंपनी द्वारा बिना अनुमति के 33,000 केवी ओवरहेड तार खींचा जा रहा है, जो खतरनाक है। फोरलेन सड़क पर कुल्ही में प्रवेश और निकास प्वाइंट शीघ्र उपलब्ध कराया जाए, वन्यजीव सुरक्षा और मानव बस्तियों की रक्षा के लिए शीघ्र निर्माण हो। अधिग्रहित जमीन का उचित एवं बढ़ा हुआ मुआवजा का भुगतान करे। क्षेत्र में सघन वृक्षारोपण कराया जाए। साथ ही प्राथमिकता से स्थानीय लोगों को नौकरी देने के साथ कटे पेड़ों का वास्तविक बाजार दर पर मुआवजा का भुगतान किया जाए। पंकज ने कहा कि मांगों पर एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई नहीं होने पर सड़क निर्माण रोककर आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर जिला संगठन सचिव बालकृष्ण ओहदार, कुणाल सिंह, छोटेलाल महतो, विजय महतो, नागेंद्र महतो, हीरालाल महतो, रविरतन महतो, बासुदेव महतो, उमेश प्रजापति, दीपेन टाईगर, अनुलाल गंजु, कोलेश्वर महतो, पवन चौधरी, अनिल कुमार और तपेंद्र महतो सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।


