गिद्दी, भाकपा माले के केंद्रीय स्टेयरिंग कमेटी सदस्य, बिहार कोलियरी कामगार यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष सह सीटू के प्रदेश अध्यक्ष मिथिलेश सिंह का 70 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. कल 11 जुलाई को वह अपना डायलिसिस कराने के लिए प्राइम अस्पताल कैथा रामगढ़ जा रहे थे. इसी बीच रांची रोड में वह अपने परिजन के घर पर रुके थे. वहां से निकलने के बाद उन्होंने अंतिम सांस ली. मालूम हो वह पिछले कई वर्षों से अस्वस्थ चल रहे थे. उनके निधन की खबर से रामगढ़ कोयलांचल क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी है.
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


