कुजू। मांडू विधायक तिवारी महतो ने मुरपा निवासी सह आजसू के कदावर नेता नरेश महतो को गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग और कुजू कोलियरी निवासी तेजनाथ महतो को सीसीएल कुजू क्षेत्र का विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया है। प्रतिनिधि नियुक्त होने के बाद रविवार को दोनों नेता कुजू पहुंचे। जिसके बाद उनके समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि दोनों नेता काफ़ी मेहनती है। दोनों के विधायक प्रतिनिधि बनने से समस्याओं का समाधान तुरंत होगा।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


