Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»झारखंड»प्यार के जाल में फंसाकर महिला से जेवर और कैश ठगने वाला गिरफ्तार, ज्वेलर्स भी पकड़ाया
झारखंड

प्यार के जाल में फंसाकर महिला से जेवर और कैश ठगने वाला गिरफ्तार, ज्वेलर्स भी पकड़ाया

डेस्क एडिटरBy डेस्क एडिटरDecember 21, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Bokaro : बोकारो सेक्टर-4 थाना की पुलिस ने महिला से ज्वेलरी और कैश की ठगी करने वाले शातिर अपराधी समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में संकल्प कुमार उर्फ गोलु और सूर्यकांत सोनी शामिल हैं। दोनों बिहार के पटना जिले के फतुहा थाना क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने इनके पास से 1 लाख 75 हजार रुपये नकद, 22.72 ग्राम सोना और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। रविवार को मामले का खुलासा करते हुए बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने बताया कि 12 दिसंबर को कतरास मेन रोड निवासी अंजली सिन्हा ने सेक्टर-4 थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि संकल्प कुमार ने खुद को बैंक मैनेजर बताकर आदित्य होटल के सामने उनसे जेवर और 30 हजार रुपये छलपूर्वक ले लिए और फरार हो गया। इस संबंध में सेक्टर-4 थाना कांड संख्या 124/25 दर्ज किया गया।

मामले के उद्भेदन के लिए सिटी डीएसपी के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। तकनीकी शाखा बोकारो और पटना के सहयोग से आरोपी की पहचान कर संकल्प कुमार उर्फ गोलु को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर मोसीमपुर स्थित शशि ज्वेलर्स से ठगी का सोना बरामद किया गया, जिसके बाद ज्वेलर्स के मालिक सूर्यकांत सोनी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी ने बताया कि संकल्प कुमार बेहद शातिर किस्म का अपराधी है। वह कभी खुद को बैंक मैनेजर, कभी एयरफोर्स पदाधिकारी तो कभी सचिवालय का कर्मी बताकर महिलाओं को प्रेम जाल में फंसाता था और फिर ठगी की वारदात को अंजाम देता था। जांच में यह भी सामने आया है कि संकल्प कुमार का आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ फतुहा थाना में पहले से दो मामले दर्ज हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

स्वास्थ्य व्यवस्था शर्मसार : हजारीबाग के इस अस्पताल में मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ऑपरेशन

December 21, 2025

रांची पुलिस का ‘ऑपरेशन मुस्कान’ : गुम हुए 50 मोबाइल बरामद, 25 लोगों को किये गये वापस

December 21, 2025

मासूम का श’व झोले में ले जाने के बाद स्वास्थ्य मंत्री बोले- पूरे राज्य में बढ़ाई जायेगी मोक्ष वाहनों की संख्या

December 21, 2025
© 2025 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.