Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»झारखंड»रामगढ़»भारतीय क्रांतिकारी मजदूर संघ और दयाल स्टील लिमिटेड प्रबंधन की वार्ता सफल
रामगढ़

भारतीय क्रांतिकारी मजदूर संघ और दयाल स्टील लिमिटेड प्रबंधन की वार्ता सफल

खबरबोल एडिटरBy खबरबोल एडिटरAugust 27, 20253 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

अगर मजदूरों का शोषण बंद नहीं हुआ तो फैक्ट्री को करेंगे अनिश्चितकालीन बंद:संतोष

रामगढ़। भारतीय क्रांतिकारी मजदूर संघ के बैनर तले मंगलवार को दयाल स्टील लिमिटेड चाहा (जेल रोड, रामगढ़) में मजदूरों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर प्रबंधन के साथ एक महत्वपूर्ण त्रिपक्षीय वार्ता संपन्न हुई। संघ ने मजदूरों की बुनियादी और मूलभूत मांगों को प्रबंधन के समक्ष जोरदार तरीके से रखा गया। जिसमें सभी के लिए गेट पास, पहचान पत्र, न्यूनतम मजदूरी,रिटायर्मेंट सुविधा और सुरक्षा उपकरणों की मांग प्रमुख थी।
बैठक के बाद भारतीय क्रांतिकारी मजदूर संघ (बीकेएमएस) के केंद्रीय सदस्य और झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के केंद्रीय सचिव संतोष महतो ने अपने बयान में प्रबंधन पर दबाव बनाते हुए कहा कि आज की यह वार्ता केवल एक शुरुआत है।

विस्थापितों के हर अधिकार के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है

संतोष महतो ने कहा कि हमारा संगठन भारतीय क्रांतिकारी मजदूर संघ कार्यरत श्रमिकों, मजदूरों और विस्थापितों के हर अधिकार के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। हमारा मुख्य उद्देश्य केवल समस्याओं को उठाना नहीं, बल्कि उनका स्थायी और संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने आगे कहा कि यह बेहद चिंता का विषय है कि मजदूरों को उनके मौलिक अधिकारों जैसे पहचान पत्र, न्यूनतम वेतन और अवकाश से भी वंचित रखा जा रहा है। हमने प्रबंधन के सामने स्पष्ट रूप से अपनी मांगें रखी हैं। हमें खुशी है कि प्रबंधन ने 4 सितंबर 2025 तक सभी कामगारों को पहचान पत्र जारी करने पर सहमति व्यक्त की है। साथ ही, सेवानिवृत्त हुए 26 कर्मचारियों का बकाया भुगतान 31 अगस्त, 2025 तक करने का आश्वासन भी दिया गया है।

सभी मांगे जायज, प्रबंधन को करना होगा पूरा

श्री महतो ने न्यूनतम मजदूरी, ओवरटाइम और अवकाश संबंधी मांगों पर प्रबंधन के टालमटोल वाले रवैये पर असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि प्रबंधन ने इन महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपने उच्च अधिकारियों से बात करने के लिए 4 सितंबर तक का समय लिया है। हम उस दिन का इंतजार करेंगे, लेकिन हम यह स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि यदि प्रबंधन इन जायज मांगों को पूरा करने में विफल रहता है, तो हमारा संगठन चुप नहीं बैठेगा। हम अपने मजदूर भाइयों के हक के लिए एक संगठित और उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। मजदूरों का शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मजदूरों के हितों के लिए प्रबंधन के साथ वार्ता और विवाद चल रहा था

ज्ञात हो कि संतोष महतो और नगर अध्यक्ष पवन महतो की अगुवाई में विगत कई महीनों से मजदूरों के हितों के लिए प्रबंधन के साथ वार्ता और विवाद चल रहा था। इस त्रिपक्षीय वार्ता में दयाल स्टील लिमिटेड की ओर से विजय कुमार हरलालका उर्फ छोटू बाबु, रविंद्र प्रसाद, रश्मिकांत तिवारी और प्रवीण कुमार उपस्थित थे। वहीं, मजदूर संघ की ओर से जेएलकेएम के केंद्रीय उपाध्यक्ष रवि महतो, केंद्रीय पदाधिकारी सुधीर अकेला सहित नगर अध्यक्ष पवन महतो, महिला नगर अध्यक्ष जयंती देवी, रूपा देवी, लीलावती देवी, रमेश कुमार महतो,जिला अध्यक्ष देवानंद महतो,सूरज मुंडा,पणेश्वर कुमार, मोहम्मद सिकंदर, अनिल महतो, प्रभु दयाल , पिंटू कुमार, लक्ष्मण महतो जैसे कई पदाधिकारी और सैकड़ों की संख्या में मजदूर शामिल हुए।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

18 हाथियों का तांडव, रातोंरात उजाड़ दी किसानों की फसल

January 10, 2026

रामगढ़ में टेंपो पलटने से छात्रा की मौ’त, परिजनों ने किया सड़क जाम

January 3, 2026

रामगढ़ की फैक्ट्री पर प्रदूषण का आरोप, सीएम ने दिए जांच के निर्देश

December 23, 2025
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.