
रामगढ़। शहर के नेहरू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर परिसर में महिलाओं ने सोमवार को हरियाली तीज सिंधारा महोत्सव मनाया। जिसमें बाबा का भव्य श्रृंगार कर छप्पन भोग एवं भजन कीर्तन के साथ बाबा का खूब लाड किया गया। बाबा श्याम को इस अवसर पर झूले पर विराजमान करा कर श्रद्धालुओं ने लाड लड़ाते हुए झुलाया। भजन गायिका ईशा गुप्ता के भजन रुपी अमृत वर्षा में ‘मौसम आया धरती के श्रृंगार का’, ‘हारे के के सहारे सुनले करुण पुकार’, ‘जो हारे का सहारा, वो है श्याम हमारा’, ‘श्याम-श्याम रटते-रटते, भवसागर से तर जाएंगे’, ‘शीश का दानी, हारे का सहारा’ आदि लोकप्रिय भजनों पर भक्तजन झूमते हुए तीज सिंधारा बनाया। इस अवसर पर राजेश अग्रवाल, मुरारी अग्रवाल, संजय चौधरी, मनोज बंसल, सांवर अग्रवाल, इंद्र अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, प्रकाश पटवारी बंटी अग्रवाल, रिशु अग्रवाल, अभिषेक पटवारी, राहुल शर्मा, अंशुल पटवारी, श्याम शर्मा सहित कई महिलाओं आदि ने उपस्थित होकर उत्सव को भव्य बनाया।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


