गुमला। झारखण्ड पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुमला में जेजेएमपी के तीन उग्रवादी मुठभेड़ में मारे गए हैं।मारे गए नक्सलियों में 5 लाख का इनामी छोटू भी शामिल हैं। घटनास्थल से तीन हथियार भी बरामद किए गए हैं।बताया जा रहा है कि गुमला के बिशनपुर थाना क्षेत्र में यह मुठभेड़ हुआ है, जिसमें तीनों उग्रवादी मारे गए हैं। पुलिस अभी सर्च ऑपरेशन जारी रखा है। बताते चले कि झारखंड पुलिस लगातार नक्सली को ढूँढ कर मार रही है। क्योंकि झारखंड पुलिस लंबे समय से नक्सलियों से मुख्य धारा में शामिल होने की अपील कर रही है। लेकिन नक्सली हथियार को नहीं छोड़ रहे है। नतीजतन मुठभेड़ में मारे जा रहे है। इधर बताया जाता है कि झारखंड पुलिस के लिए ये बड़ी कामयाबी है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now