मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में अपना योगदान दे:डीसी
रामगढ़। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में समाहरणालय सभा कक्ष में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी रविंद्र कुमार गुप्ता के द्वारा जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त सहित मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को जानकारी दी गई थी भारत निर्वाचन आयोग एवं मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग झारखंड रांची के निर्देशानुसार रेशनलाइजेशन ऑफ पोलिंग स्टेशन के तहत 1200 से अधिक मतदाताओं वाले मतदान केंद्रों को विभाजित कर एक और नए मतदान केंद्र का निर्माण किया जाना है।
मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में अपना योगदान दे
इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ रेशनलाइजेशन ऑफ पोलिंग स्टेशन के तहत कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही बैठक के दौरान आगामी मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत की गई तैयारियों पर भी चर्चा की गई एवं मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में अपना योगदान सुनिश्चित करने की अपील की गई।
कौन कौन थे उपस्थित
बैठक में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी रामगढ़, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह भूमि सुधार उप समाहर्ता, मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों सहित अन्य उपस्थित थे।


