Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»झारखंड»रामगढ़»नहीं रहे कॉमरेड मिथिलेश सिंह
रामगढ़

नहीं रहे कॉमरेड मिथिलेश सिंह

डेस्क एडिटरBy डेस्क एडिटरJuly 11, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

रामगढ़-कॉमरेड मिथिलेश सिंह नहीं रहे. वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे. तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. आज शुक्रवार की सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली. वे 71 वर्ष के थे. कॉमरेड एके रॉय के अनुयायी और वामपंथी विचारधारा के प्रबल समर्थक थे. सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस (सीटू) की झारखंड राज्य कमेटी ने अपने अध्यक्ष और सीटू के पूर्व अखिल भारतीय जनरल काउंसिल सदस्य कॉमरेड मिथिलेश सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है.

वामपंथी विचारधारा के थे प्रबल समर्थक

कॉमरेड मिथिलेश सिंह कम उम्र में ही ट्रेड यूनियन आंदोलन में शामिल हो गए थे और वामपंथी विचारधारा के प्रबल समर्थक थे एवं कॉमरेड एके रॉय के अनुयायी थे. उन्होंने अविभाजित बिहार विशेष रूप से वर्तमान उत्तरी छोटानागपुर के बड़े क्षेत्रों में, कोयला श्रमिकों के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों के असंगठित श्रमिकों को संगठित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी.

अस्वस्थता के बावजूद ट्रेड यूनियन आंदोलन में रहे सक्रिय

कॉमरेड मिथिलेश सिंह अस्वस्थता के बावजूद ट्रेड यूनियन आंदोलन में तब तक सक्रिय रहे जब तक कि वे गंभीर रूप से बीमार नहीं पड़ गए. इनके निधन से ट्रेड यूनियन ने एक वरिष्ठ, लोकप्रिय, अग्रिम पंक्ति के अनुभवी नेता को खो दिया है. यह एक बड़ी क्षति है. सीटू झारखंड राज्य कमेटी के महासचिव बिश्वजीत देब ने जानकारी दी है कि सीटू के उपाध्यक्ष और सीपीएम के राज्य सचिव प्रकाश विप्लव, सीटू कोषाध्यक्ष अनिर्बान बोस और सीटू के राज्य कमिटी सदस्य समीर दास और अमल आजाद उनके आवास रामगढ़ के गिद्दी के लिए रवाना हो गए हैं.

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

18 हाथियों का तांडव, रातोंरात उजाड़ दी किसानों की फसल

January 10, 2026

रामगढ़ में टेंपो पलटने से छात्रा की मौ’त, परिजनों ने किया सड़क जाम

January 3, 2026

रामगढ़ की फैक्ट्री पर प्रदूषण का आरोप, सीएम ने दिए जांच के निर्देश

December 23, 2025
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.