पटना। पारस हॉस्पिटल में हुई चंदन मिश्रा हत्याकांड में शामिल दो अपराधी को भोजपुर के कटिया रोड में पुलिस मुठभेड़ में गोली लगी है. दो जख्मी समेत तीन अपराधी को पुलिस गिरफ्तार किया है. पुलिस मौके पर से 2 पिस्टल, 1 कट्टा, 2 मैगजीन और 4 गोली बरामद किया है. जख्मी अपराधी में बक्सर जिले के चक्की थाना क्षेत्र के लिलाधरपुर निवासी बलवन्त कुमार सिंह, भोजपुर जिले के बिहियों थाना क्षेत्र के चकड़ही निवासी रविरंजन कुमार सिंह का नाम शामिल है. जबकि पकड़े गए एक अन्य अपराधी में बक्सर जिले के चक्की थाना क्षेत्र के परसिया निवासी अभिषेक कुमार का नाम शामिल है।
घेराबंदी कर सरेंडर करने बोला तो चला दी गोली, जबावी कार्रवाई में दो अपराधी को लगी गोली
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 5 बजे बिहियों थाना पुलिस व एसटीएफ की टीम कटिया रोड के पास हथियार के साथ पहुंचे अपराधी को घेरा गया. मौके पर पहुंची पुलिस अपराधी को सरेंडर करने के लिए बोला गया. तो अपराधी पुलिस पर फायरिंग करने लगा. आत्मरक्षार्थ जब पुलिस फायरिंग की तो बलवन्त कुमार सिंह एवं रविरंजन कुमार सिंह को हाथ व पैर में गोली लगी है. जो पुलिस हिरासत में ईलाजरत है. वही तीसरे अपराधी अभिषेक कुमार को गिरफ्तार किया गया है. अपराधी से पूछताछ के दौरान बताया गया कि पटना के पारस हॉस्पिटल में हुई हत्या के घटना में अन्य अपराधी के साथ ये लोग शामिल थे।


