रामगढ़। अगर आपके घर रास्ता रामगढ़ थाना क्षेत्र से होकर गुज़रता है तो आप रात में या तो घर जाना छोड़ दें या फिर सावधान हो जाए। क्योंकि रात में अगर अपना निजी काम निपटाकर जा रहे है और पुलिस मिल गई तो आपको फजीहत का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए सोच समझकर कर रात में अपने घर का रूख करें। जी हाँ कुछ ऐसा ही वाक्या बुधवार की रात रामगढ़ थाना क्षेत्र में देखने को मिला है। कुज्जू से जन्मदिन पार्टी में खाना खिलाकर कैटरर अपने घर लौट रहे थे। जिसे रोककर पैंथर पुलिस के जवानों ने उनकी जमकर धुनाई कर दी।
बार बार गुहार लगाता रहा युवक, नहीं रुका पुलिस जवान बर्बरता
युवक बार-बार मारपीट नहीं करने की गुहार लगाता रहा। लेकिन रात के अंधेरे में पुलिस के जवान उनपर बर्बरता जारी रखा। किसी तरह रात में घर पहुंचा और बारात में खाना खिलाने के लिए बुलाने वाले अपने बॉस को घटनाक्रम की पूरी जानकारी दी। इसके बाद शुक्रवार को पीड़ित युवकों ने रामगढ़ एसपी से लिखित शिकायत करते हुए रामगढ़ थाना को भी आवेदन दिया है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है कि आखिरकार रात में हुआ क्या था।
पीड़ित ने आवेदन में बताई पूरी कहानी
पीड़ित कृष्णा कुमार और सूरज कुमार मिश्रा दोनों भुरकुंडा निवासी ने एसपी को आवेदन देकर घटना की जानकारी दी। आवेदन में कहा है कि बुधवार की रात करीब एक बजे कुजू स्थित अक्षत मैरेज हॉल से कैटरिंग का काम निपटाकर वापस घर जा रहे थे। इसी बीच सुभाष चौक के निकट चाय पीने रुका था। इसी बीच रामगढ़ थाना के पैंथर जवान विकास कुमार और राकेश कुमार चाय दुकान पहुंचे और हमलोगों से पूछताछ करने लगे। हमलोगों ने बताया कि कुजू से एक कार्यक्रम में कैटरिंग का काम निपटाकर घर जा रहे है। जिसके बाद दोनों जवान मारपीट करने लगे। दोनों ने हमलोगों को मुक्का और लात से मारपीट किया। साथ ही कहा कि ज़्यादा हल्ला किया तो गोली मारकर दामोदर में फेंक देंगे। जिसके बाद हमलोग डर गए। पीड़ित ने बताया कि दोनों जवान नशे में थे। हमलोगों ने हाथ जोड़कर छोड़ने की गुहार लगाई। जिसके बाद उन्होंने भागने की बात कही। तब जाकर हमलोग घर की चले गए। पीड़ित ने आवेदन में दोनों जवानों पर उचित कार्रवाई की मांग की है।


