रामगढ। जिला के गांधी मेमोरियल प्लस टू उच्च विद्यालय में झारखण्ड शिक्षा परियोजना रामगढ़ की ओर से आयोजित तीन दिवसीय 64 वीं सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल प्रतियोगिता का मेगा फाइनल मैच खेला गया। जिसमें उत्क्रमित उच्च विद्यालय नावाडीह गोला प्रखंड बनाम कैथोलिक आश्रम भुरकुंडा पतरातू के बीच मैच खेला गया! जिसमें पतरातु प्रखंड की टीम ने गोला प्रखंड के टीम को 3=1 से जीत कर चैंपियन ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इससे पूर्व फाइनल मुकाबले का मुख्य अथिति रामगढ़ विधायक ममता देवी विशिष्ठ अतिथि सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल, जिला शिक्षा पदाधिकारी कुमारी नीलम , जिला शिक्षा अधीक्षक संजीत कुमार व प्राचार्य डॉ संतोष कुमार अनल का परियोजना के एडीपीओ नलिनी रंजन और एपीओ कुमार राज ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। साथ ही स्वागत संबोधन एडीपीओ नलिनी रंजन ने दिया। अतिथियों ने दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर गेंद को किक मारकर खेल का शुभारंभ किया। दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। मैच के अंत में कैथोलिक आश्रम भुरकुंडा पतरातु की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए एक के बाद एक गोल कर मैच जीत लिया। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामगढ़ विधायक ममता देवी कहा कि यहां के रामगढ़ जिले के खिलाड़ी काफी प्रतिभावान है। खिलाड़ी इस तरह मेहनत करें कि राज्य और देश भर में में खेल के नाम से जाना जाय रामगढ़ जिला। विशिष्ट अतिथि सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल ने कहा कि खिलाड़ियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और आगे निरंतर प्रयासरत रहने के लिए कहा। जिला शिक्षा पदाधिकारी कुमारी नीलम ने बच्चों को उज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ साथ खेल कूद भी आवश्यक है। क्योंकि इससे शारीरिक मानसिक और बौद्धिक विकास होता है। जिला शिक्षा अधीक्षक संजीत कुमार कहां की रामगढ़ जिला शिक्षा के साथ खेल में भी बेहतर कर रहा है प्रमंडल और राज्य स्तरीय के लिए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। इस कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन एडीपीओ नलिनी रंजन व मंच संचालन शिक्षक मिथलेश कुमार रविदास ने किया। मौके पर दुलमी प्रखंड के 20 सूत्री अध्यक्ष सुधीर मंगलेश, मुकेश यादव, गौरी शंकर महतो, शिक्षक सोनू करमाली, रविन्द्र कुमार, निरंजन कुमार, कुलदीप कुमार, अरुण कुमार, आशीष दास इमरान खान, रवींद्र दुबे, पंकज कुमार सहित जिले के सभी शारीरीक शिक्षा शिक्षक उपस्थित थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


