Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»झारखंड»रामगढ़»हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष की गिरफ्तारी का भारी विरोध, धरने पर बैठे बड़कागांव विधायक, बोले, राजनीतिक दबाव में काम करना बंद करें पुलिस
रामगढ़

हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष की गिरफ्तारी का भारी विरोध, धरने पर बैठे बड़कागांव विधायक, बोले, राजनीतिक दबाव में काम करना बंद करें पुलिस

खबरबोल एडिटरBy खबरबोल एडिटरJuly 27, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

भुरकुंडा।हिन्दू जागरण मंच के जिला अध्यक्ष राजेश कुमार सिन्हा की गिरफ्तारी के विरोध में रविवार को भुरकुंडा ओपी परिसर में भाजपा, आजसू पार्टी और विभिन्न हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

राजेश सिन्हा की अविलंब रिहाई की मांग

प्रदर्शनकारी राजेश सिन्हा की अविलंब रिहाई की मांग को लेकर थाना गेट के समक्ष धरने पर बैठ गए। इस आंदोलन का नेतृत्व बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन राजनीतिक दबाव में आकर हिन्दू नेताओं को निशाना बना रही है, जबकि दुष्कर्म के आरोपी अर्शी गारमेंट के मालिक को अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।

हिरासत से आफताब अंसारी का फरार होना प्रशासन की विफलता

विधायक ने कहा कि पुलिस हिरासत से आफताब अंसारी का फरार होना प्रशासन की विफलता को दर्शाता है। दोषियों को सजा मिलनी चाहिए लेकिन तुष्टीकरण की राजनीति बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर सनातनी हिन्दू नेताओं को ऐसे ही टारगेट किया गया तो पूरा रामगढ़ का चक्का जाम कर दिया जाएगा। आजसू जिला अध्यक्ष दिलीप दांगी ने कहा कि पुलिस अपनी विफलता छुपाने के लिए समाजसेवी नेता राजेश सिन्हा को गिरफ्त में ले रही है, जबकि पीड़िता के आवेदन के बावजूद शमीम अंसारी को छुआ तक नहीं गया। करणी सेना के जिला अध्यक्ष प्रवीण सिंह ने आरोप लगाया कि सरकार “मुस्लिम अपराधियों का संरक्षण कर रही है” और निर्दाेष हिन्दू नेताओं को बलि का बकरा बना रही है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर राजेश सिन्हा को जल्द रिहा नहीं किया गया तो जिला स्तरीय आंदोलन छेड़ा जाएगा। धरने में प्रमुख रूप से दिलीप दांगी, सतिश सिन्हा, राकेश सिन्हा, विश्वरंजन सिन्हा, संजय मिश्रा, राजेश सोनी, संजीव बावला, योगेश दांगी, सागर दांगी, अरुण श्रीवास्तव, डब्लु पाण्डेय, गुरु दयाल ठाकुर, अशोक सोनी, अशोक कुमार, प्रमोद कुमार, विष्णु कुमार, जीत कुमार, रॉबिन मुखर्जी, राजेश ठाकुर समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

18 हाथियों का तांडव, रातोंरात उजाड़ दी किसानों की फसल

January 10, 2026

रामगढ़ में टेंपो पलटने से छात्रा की मौ’त, परिजनों ने किया सड़क जाम

January 3, 2026

रामगढ़ की फैक्ट्री पर प्रदूषण का आरोप, सीएम ने दिए जांच के निर्देश

December 23, 2025
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.