मृतक के परिवार को हर संभव की जाएगी मदद:एसपी
रामगढ़। गृहरक्षक सुरेंद्र कुमार मेहता सोमवार की अहले सुबह सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। इसे लेकर पुलिस लाइन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर सलामी दी गई। इस दौरान एसपी अजय कुमार, एसडीपीओ परमेश्वर प्रसाद, मुख्यालय डीएसपी चंदन वत्स सहित पुलिस अधिकारियों ने श्रद्धांजलि दी। साथ ही दो मिनट का मौन रख उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। मौके पर एसपी अजय कुमार ने कहा कि मृतक के परिवार को हर संभव मदद की जाएगी।

इन लोगों ने भी दी श्रद्धांजलि
मेजर मंटू यादव, रजरप्पा थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार, यातायात थाना प्रभारी गजेंद्र कुमार पांडे, मांडू सर्किल इंस्पेक्टर रजत कुमार, पतरातू सर्किल इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार सिंह, मांडू थाना प्रभारी सदानंद कुमार, घाटो ओपी प्रभारी दीपक कुमार, कुजू प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह, दिगंबर पांडे, रंजीत यादव, मो नौशाद, आशीष गौतम सहित पुलिस मेंस एसोसिएशन के तपेश्वर साव, दिनेश कुमार सुमन, लव कुश मेहता, इंद्रदेव कुमार, रघु पासवान सहित कई पुलिस अधिकारी और कमी ने भी श्रद्धांजलि दी।


