देवघर: आज 11 जुलाई से सावन का पावन माह शुरू हो गया है. पहले दिन ही देवघर स्थित बाबा धाम में आस्था का जन सैलाब उमड़ा है. पूरी बाबा नगरी बोल बम के जयकारों से गूंज उठी है. आज सुबह 4 बजे से ही बाबा बैद्यनाथ में श्रद्धालु जलार्पण कर रहे हैं. प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. श्रद्धालु सुगम व सुरक्षित तरीके से अरघा के माध्यम से बाबा को जलार्पण कर रहे हैं.
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


