दिल्ली. झारखंड के सरायकेला-खरसावां के झामुमो विधायक और नेता दिल्ली पहुंचे और सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात कर दिशोम गुरु शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी ली. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें बताया कि दिशोम गुरु की तबीयत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है. उनका स्वास्थ्य पहले से बेहतर है. 19 जून से शिबू सोरेन दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में एडमिट हैं.खरसावां विधायक दशरथ गागराई, ईचागढ़ विधायक सबिता महतो, सरायकेला जिला अध्यक्ष डॉ शुभेंदु महतो, समाजसेवी बासंती गागराई, झामुमो नेता गणेश माहली, पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, स्नेहा महतो, राजू महतो सहित कई प्रमुख नेता दिल्ली में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले और गुरुजी के स्वास्थ्य की जानकारी ली.
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें बताया कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन की तबीयत अब पहले से काफी बेहतर है और वे धीरे-धीरे स्वस्थ हो रहे हैं. कल्पना सोरेन के साथ सीएम हेमंत सोरेन दिल्ली में हैं. वे गुरुजी की सेवा में लगे हैं. झारखंड के कई मंत्री और विधायक वहां पहुंचकर शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी ले चुके हैं. मंत्रियों, विधायकों और नेताओं का आना जारी है.
19 दिनों में दिल्ली में भर्ती हैं गुरुजी
गुरुजी 19 जून 2025 से दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हैं. उनकी विधायक बहू कल्पना सोरेन उन्हें रूटीन चेकअप के लिए दिल्ली लेकर पहुंची थीं. इसके बाद उनकी तबीयत नासाज हो गयी थी. इस कारण उन्हें एडमिट कराया गया.


