बालूमाथ। मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण बनाने के लिए एसडीएम अजय रजक के एसडीपीओ विनोद रावानी ने बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय में फ्लैग मार्च का नेतृत्व किया। उनके साथ बालूमाथ थाना आरक्षी निरिक्षक परमानंद वीरूवा , थाना प्रभारी अमरेन्द्र कुमार , बीडीओ सोमा उरांव सीओ विजय कुमार ,गौतम कुमार, विजय कुमार ,केके शर्मा, अजय सिंह, अमित कुमार ,एसके पाल और अन्य पुलिस अधिकारी शामिल थे। फ्लैग मार्च थाना परिसर से शुरू होकर दुर्गा मंदिर रोड, ग़ालिब कोलोनी, बाजारटांड़ , चांदनी चौक, कुरैशी मुहल्ला,रहमत नगर टमटमटोला ,हाई स्कूल रोड से होते हुए थाना परिसर में समाप्त हुआ। इस दौरान शांति समिति के कई सदस्य भी मौजूद थे। एसडीएम अजय रजक, एसडीपीओ विनोद रावानी ने कहा कि मुहर्रम के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।पुलिस बल चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में गश्ती तेज कर दी गई है। उन्होंने दोनों समुदायों से आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की। बालूमाथ थाना प्रभारी अमरेन्द्र कुमार ने चेतावनी दी कि उपद्रवियों ,असामाजिक तत्वों पर सीसीटीवी से निगरानी रखी जाएगी। अफवाहों से बचने और सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट नहीं करने की सलाह दी गई। ऐसी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। इस अवसर पर कई समाजसेवी सहित भारी संख्या में सशस्त्र पुलिस बल मौजूद रहे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


