Patna : बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन (BTSC) ने जूनियर इंजीनियर (JE) के 2800 से ज्यादा पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती राज्य के विभिन्न विभागों और नगर विकास व आवास विभाग में खाली पदों को भरने के लिए हो रही है।
इस भर्ती में सिविल, इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल इंजीनियरिंग के डिप्लोमा धारक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 12 दिसंबर 2025 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 12 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तारीख से पहले आवेदन करें ताकि किसी तकनीकी समस्या के कारण आवेदन रद्द न हो।
योग्यता और आयु:
-
सिविल इंजीनियर पद के लिए सिविल इंजीनियरिंग डिप्लोमा
-
इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के लिए इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग डिप्लोमा
-
मैकेनिकल इंजीनियर के लिए मैकेनिकल इंजीनियरिंग डिप्लोमा
-
आयु सीमा: 18 से 42 साल (1 अगस्त 2025 के अनुसार)
-
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में छूट मिलेगी।
चयन प्रक्रिया:
-
पहले लिखित परीक्षा
-
सफल उम्मीदवारों का दस्तावेज़ सत्यापन
वेतन: PB-2, ₹9300-34,800/- + ग्रेड पे 4600/- (लेवल 07)
आवेदन शुल्क: सभी वर्गों और महिलाओं के लिए ₹100
कैसे करें आवेदन:
-
BTSC की आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाएं।
-
“Recruitments” सेक्शन में विज्ञापन संख्या 28/2025, 29/2025 और 30/2025 देखें।
-
Apply Online पर क्लिक करें और अगर नया हैं तो Candidate Registration करें।
-
व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षिक योग्यता, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
-
आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें और फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।


