Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»बिहार»बालू माफियाओं का हमला, खनन विभाग के दो सैफ जवानों को स्कॉर्पियो से कुचला; एक की मौ’त, दूसरा गंभीर
बिहार

बालू माफियाओं का हमला, खनन विभाग के दो सैफ जवानों को स्कॉर्पियो से कुचला; एक की मौ’त, दूसरा गंभीर

डेस्क एडिटरBy डेस्क एडिटरNovember 18, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Patna : पटना में बीती देर रात बालू माफियाओं ने खनन विभाग के दो सैफ जवानों पर हमला कर दिया। स्कॉर्पियो से कुचलने की इस घटना में एक जवान की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज चल रहा है। यह घटना पालीगंज अनुमंडल के दुल्हिनबाजार थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार, खनन विभाग की टीम काब गांव में अवैध बालू खनन के खिलाफ चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक बालू लदे ट्रैक्टर को रोका गया। दो सैफ जवान जब्त ट्रैक्टर को थाने ला रहे थे। इसी बीच ट्रैक्टर मालिक और उसके साथियों ने वाहन छुड़ाने की कोशिश की। विवाद बढ़ा और दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इसी दौरान माफियाओं ने स्कॉर्पियो से दोनों जवानों को कुचल दिया और फरार हो गए।

घटना में गंभीर रूप से घायल जवानों को तुरंत PMCH ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान जवान दुखहरन पासवान की मौत हो गई। घायल जवान लक्ष्मण सिंह की हालत नाजुक बनी हुई है।

स्कॉर्पियो जब्त, आरोपी फरार

पुलिस ने घटना में प्रयोग की गई स्कॉर्पियो को बरामद कर लिया है, लेकिन आरोपी अब भी फरार हैं। गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। थानाप्रभारी सोनू कुमार ने बताया कि रात करीब 12:30 बजे सूचना मिली कि बालू माफिया जब्त ट्रैक्टर छुड़ाने के दौरान जवानों से मारपीट कर रहे हैं। इसके बाद स्कॉर्पियो सवारों ने दोनों जवानों को कुचल दिया।

SIT कर रही जांच

ASP शिवम धाकड़ ने बताया कि मामले की जांच के लिए SIT बनाई गई है। दुल्हिनबाजार थाना में FIR दर्ज कर ली गई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होंगे। यह घटना एक बार फिर दिखाती है कि बालू माफिया कितने बेखौफ होकर कानून-व्यवस्था को चुनौती दे रहे हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

जमीन के लफड़े में रिश्तों का कत्ल

January 30, 2026

नहर में गिरी कार, बिजली विभाग के दो कर्मचारियों की मौत

January 30, 2026

पटना में ERSS और राज्य पुलिस डाटा सेंटर के नए भवन को मंजूरी, 172.80 करोड़ रुपये होंगे खर्च

January 29, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.