Lakhisarai : बिहार के डिप्टी सीएम और लखीसराय विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा के काफिले पर गुरुवार को हंगामे का माहौल देखने को मिला। मिली जानकारी के अनुसार, विजय सिन्हा की कार को घेर लिया गया और चप्पल फेंकते हुए “मुर्दाबाद” के नारे लगाए। ये लोग कौन थे इसकी जांच पुलिस कर रही हैं।घटना के दौरान मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने स्थिति को संभालने की कोशिश की और भीड़ को नियंत्रित किया। बताया जा रहा है कि जब डिप्टी सीएम विजय सिन्हा क्षेत्र का दौरा कर रहे थे, तभी कुछ लोगों ने अचानक विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें भीड़ को नारेबाजी करते और चप्पल फेंकते देखा जा सकता है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


