रामगढ़। भारतीय क्रांतिकारी मजदूर संघ (बीकेएमएस) में रामगढ़ के मुखर मजदूर नेता संतोष महतो को केंद्रीय विस्तार कमेटी का सदस्य नियुक्त किया गया है। यह घोषणा बीकेएमएस के महामंत्री एवं जेएलकेएम श्री जयराम महतो और अध्यक्ष अजय महतो द्वारा की गई। जिसपर मजदूरों ने हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त की है।
संतोष महतो की नियुक्ति न केवल रामगढ़ बल्कि पूरे झारखंड में मजदूर आंदोलन को एक नई ऊर्जा प्रदान करेगी
संतोष महतो, जो लंबे समय से मजदूरों के अधिकारों के लिए आवाज़ उठाते रहे हैं, उनकी यह नियुक्ति न केवल रामगढ़ बल्कि पूरे झारखंड में मजदूर आंदोलन को एक नई ऊर्जा प्रदान करेगी। श्री महतो ने अपनी इस नई जिम्मेदारी पर खुशी जाहिर करते हुए कहा, “यह सिर्फ मेरी नियुक्ति नहीं, बल्कि उन सभी मेहनतकश मजदूरों की आवाज़ को केंद्रीय स्तर पर उठाने का एक अवसर है, जिनके हक की लड़ाई हम दशकों से लड़ रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि मैं भारतीय क्रांतिकारी मजदूर संघ के महामंत्री जयराम महतो और अध्यक्ष अजय महतो का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने मुझ पर विश्वास व्यक्त किया है। मैं इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाऊंगा और मजदूरों के उत्थान के लिए अथक प्रयास करूंगा।
यह नियुक्ति भारतीय क्रांतिकारी मजदूर संघ के ‘मजदूर पहले’ के सिद्धांत को और मजबूत करती है।


