Patna : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी ने अपनी दूसरी उम्मीदवार सूची जारी कर दी है। सोमवार को पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उनकी पार्टी समाज में हिस्सेदारी के आधार पर टिकट दे रही है। उन्होंने बताया कि बिहार में अतिपिछड़ा वर्ग की आबादी सबसे ज्यादा है, इसलिए अब तक एक तिहाई सीटों पर अतिपिछड़ों को टिकट दिया गया है।
दूसरी लिस्ट में 65 उम्मीदवार
जनसुराज ने दूसरी सूची में 65 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। इससे पहले 51 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की गई थी। अब तक कुल 116 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान हो चुका है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने दूसरी सूची की घोषणा की। प्रशांत किशोर ने दावा किया कि बिहार के इतिहास में पहली बार किसी पार्टी ने इतनी बड़ी संख्या में अतिपिछड़ा वर्ग को टिकट दिया है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


