110 फ़ीट का रावण, 90 फीट कुम्भकर्ण और 85 फीट का मेघनाथ होगा आकर्षण का केंद्र
रावण दहन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे सांसद चन्द्रप्रकाश चैधरी और मनीष जयसवाल
रामगढ़। विजयादशमी के अवसर पर दो अक्टूबर को रावण दहन समारोह की तैयारी सिद्धू कान्हु मैदान बाजार टांड़ में अंतिम चरण में है। कार्यक्रम को और भी बड़ा और भव्य बनाने के लिए 110 फ़ीट का रावण, 90 फीट कुम्भकर्ण और 85 फीट का मेघनाथ का पुतला बनाया जा रहा है। जिसे बिहार के कारीगर द्वारा तैयार किया जा रहा है। कार्यक्रम की तैयारी सार्वजनिक दशहरा एवं सूरज हॉल समिति के अध्यक्ष सह विधायक रोशन लाल चौधरी और सचिव महावीर अग्रवाल, कोषाध्यक्ष राजेश गोयनका के नेतृत्व में हो रही है।
रावण दहन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे गिरिडीह सांसद और हजारीबाग सांसद
सांसद चन्द्र प्रकाश चैधरी और सांसद मनीष जयसवाल कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। जबकि विधायक बडकागांव रोशन लाल चौधरी, डीसी फैज अक अहमद मुमताज, एसपी अजय कुमार समारोह के विशिष्ट अतिथि होंगे। जबकि आमंत्रित अतिथि अनुमण्डल पदाधिकारी अनुराग तिवारी,अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी परमेश्वर प्रसाद, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) चंदन कुमार वत्स और कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद अजमल हुसैन होंगे।
कार्यपालक अधिकारी ने लिया कार्यक्रम की तैयारी का जायजा
सोमवार की देर शाम नगर परिषद के कार्यपालक अधिकारी अजमल हुसैन ने सिद्धू कान्हु मैदान पहुंचे। जिसके बाद कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सार्वजनिक दशहरा एवं सूरज हॉल समिति पदाधिकारी से मुलाकात की। कार्यक्रम के बारे में पूरी जानकारी ली। साथ ही यातायात व्यवस्था को दुरुस्त कैसे किया जाए इसको लेकर विचार विमर्श किया। श्री हुसैन ने वाहनों के पार्किंग स्थल को लेकर जानकारी हासिल किया। सभी पदाधिकारी को आश्वस्त किया कि कार्यक्रम में किसी भी तरह की कोई परेशानी और समस्या नहीं होने दी जाएगी। साफ सफाई को लेकर नगर परिषद के सफाई कर्मी मंगलवार से ही अपना काम शुरू कर देंगे।
कौन कौन जुटे है तैयारी में
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सार्वजनिक दशहरा एवं सूरज और समिति के अध्यक्ष सह विधायक रोशनलाल चौधरी, सचिव महावीर अग्रवाल, कोषाध्यक्ष राजेश गोयंनका, उपाध्यक्ष गंगा भगत, रविंद्र सिंह छाबड़ा (बिट्टी), धर्मेन्द्र साव भोपाली, मुख्य संरक्षक युगेश बेदिया, मनोज महतो, छोटू सिंह, सह सचिव दिनेश स्टील, राकेश गुप्ता, दिनेश शर्मा, अनुज मित्तल, अभिमन्यू कुशवाहा, अरुण अग्रवाल, पकज वर्णवाल, कुलदीप वर्मा, कार्यकारिणी सदस्य राजेश महतो, अजय पाण्डेय, नरेश महतो दीपक साव, सतीश कुशवाहा, करमजीत सिंह ‘जग्गी’ संतोष ट्रेडर्स, अंकित अग्रवाल, अमित कुमार दास, बीरू सिंह, रंजीत कुमार, मनीष गोयल, राजेन्द्र महतो, टिंकू कुशवाहा, आनंद चौधरी, जय प्रकाश मानकी, कैलाश रजक, धीरज साव, नीतिश कुशवाहा, पप्पू, बबलू कुमार, अमित कुमार, अणु चंन्द्रवशी, मनोज कुमार महतो आदि शामिल हैं।


