मांडू। जिला उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज ने मंगलवार को प्रखंड व अंचल कार्यालय मांडू का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त ने प्रखंड कार्यालय परिसर में उपस्थित प्रभारी कल्याण पदाधिकारी से कल्याण विभाग के द्वारा प्रखंड में संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी ली। इसके पश्चात प्रधान सहायक से भी पूछताछ करते हुए प्रखंड परिसर का साफ- सफाई पर नजर डाले। वहीं उपायुक्त ने अंचल कार्यालय में सीओ विमल कुमार सिंह से भी पूछताछ कर जानकारी ली। इसके बाद उपायुक्त बारुघुटू उतरी पंचायत के ग्राम बंजी में नवनिर्मित बारुघुटू पूर्वी और निर्माणाधीन बारुघुटू मध्य पंचायत सचिवालय का निरीक्षण करने चले गए। इसी क्रम में उपायुक्त ने मांडू के एतेहासिक धरोहर जोड़ा तालाब का निरीक्षण कर पंचायत के मुखिया से जानकारी लिया। मौके पर बीड़ीओ रितिक कुमार, मुखिया बैजनाथ राम, प्रभारी कल्याण पदाधिकारी राजकुमार साव, प्रधान सहायक श्रवण कुमार, राजस्व उप निरीक्षक कन्हैया कुमार, अमीन बैजनाथ विश्वकर्मा मौजूद थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


