रामगढ़। मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण मानने को लेकर मंगलवार को रामगढ़ थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीपीओ परमेश्वर प्रसाद ने किया। बैठक में थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार, अग्निशामन, विद्युत विभाग, छावनी परिषद के कर्मचारी के अलावा शांति समिति के सदस्य एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए। इस दौरान बैठक में मुहर्रम पर्व को आपसी सौहार्द के साथ मनाने को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए एसडीपीओ परमेश्वर प्रसाद ने कहा कि शांति और सौहार्द के साथ मुहर्रम पर्व मनाए। किसी भी धर्म के प्रति अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसडीपीओ ने सभी अखाड़ा कमेटी से अपील करते हुए ने कहा कि मुहर्रम का जुलूस निकालने के लिए निर्धारित समय एवं रूट मैप जिक्र करे। उन्होंने कहा कि संवेदनशील स्थान पर पुलिस बल की तैनाती रहेगी हुड़दंग करने वालों को बक्सा नहीं जाएगा। उन्होंने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की।
बैठक में थे मौजूद
सब इंस्पेक्टर जॉनी कुमार, अनिल कुमार के अलावा सांसद प्रतिनिधि धनंजय कुमार पुटूस, धर्मेंद्र साहू भोपाली, कमल बगड़िया, ग्यास खान, मुमताज मंसूरी, पिंटू अंसारी, मो आसिफ इकबाल, शहजादा मुस्तफा, अकबर खान, मो महबूब सिद्दीकी, साजिद अंसारी, प्रवीण कुमार सोनू, प्रदीप प्रजापति, अरविंद जायसवाल, राजू कुमार बेदिया, समसूद खान, राजकुमार रवानी सहित कई लोग उपस्थित थे।


