Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»झारखंड»रामगढ़»जीएसटी उत्सव यात्रा: सांसद मनीष जायसवाल ने निकाली जीएसटी बचत उत्सव पदयात्रा,त्योहारों का बंपर गिफ्ट है जीएसटी में कटौती, हर परिवार होगा लाभान्वित:सांसद
रामगढ़

जीएसटी उत्सव यात्रा: सांसद मनीष जायसवाल ने निकाली जीएसटी बचत उत्सव पदयात्रा,त्योहारों का बंपर गिफ्ट है जीएसटी में कटौती, हर परिवार होगा लाभान्वित:सांसद

खबरबोल एडिटरBy खबरबोल एडिटरSeptember 25, 20252 Mins Read
Screenshot
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

रामगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीएसटी के नए स्लैब को लागू कर त्योहारों का बंपर गिफ्ट आम जनता को दे दिया है। अब हर घर में जरूरी सामान की खरीददारी पर भी बड़ी बचत हो रही है। उक्त बातें बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने कही। उन्होंने विरोधी दलों को भी आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि जीएसटी से पहले कई तरह के टैक्स और वैट देश में लागू थे, जो अधिकतम 25 प्रतिशत तक होते थे। इसके अलावा व्यापारी सभी कार्यालयों में शोषित होते थे। जीएसटी ने इस लचर व्यवस्था को खत्म किया था। अब जीएसटी के सिर्फ दो स्लैब 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत ही रह गए हैं। इसके अलावा कई जरूरी सामानों पर 0 प्रतिशत टैक्स कर दिया गया है।

सांसद ने निकाली जीएसटी बचत उत्सव पदयात्रा

प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले उन्होंने जीएसटी बचत उत्सव पदयात्रा निकाली और आम जनता को जागरूक किया। उन्होंने आम नागरिकों से खरीदारी से पहले दुकानदार को नई जीएसटी स्लैब पर ही बिल बनाने की मांग करने को कहा। इस दौरान वे दुकानदारों से भी मिले और उन्हें नए जीएसटी के आधार पर ही सामान बेचने की अपील की।

22 सितंबर के क्लोजिंग स्टॉक पर सेल टैक्स देगा रिबेट

सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि कुछ दुकानों में जनता को परेशानी होने की सूचना मिली थी। स्पष्ट है कि 22 सितंबर तक दुकानदार के स्टॉक में जितना समान होगा, सेल टैक्स उसपर डिफरेंस टैक्स का रिबेट देगा, ताकि दुकानदारों को भी इसका नुकसान न भरना पड़े।

जरूरी सामान हुआ सस्ता, लग्जरी आइटम के दाम हुए कम

सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि जीएसटी के नई स्लैब ने जरूरी सामान को सस्ता कर दिया है। साथ ही लग्जरी आइटम के दाम में भी भारी कटौती हुई है। मध्यम वर्ग राशन दुकान में भी जाएगा तो उसे इसका फायदा जरूर होगा। यहां तक की दवाइयों और इलाज में भी आम नागरिकों को फायदा मिल रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

18 हाथियों का तांडव, रातोंरात उजाड़ दी किसानों की फसल

January 10, 2026

रामगढ़ में टेंपो पलटने से छात्रा की मौ’त, परिजनों ने किया सड़क जाम

January 3, 2026

रामगढ़ की फैक्ट्री पर प्रदूषण का आरोप, सीएम ने दिए जांच के निर्देश

December 23, 2025
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.