रजरप्पा(रामगढ़) चितरपुर प्रखंड कार्यालय के सभागार में बुधवार को धन्य महिला फॉर्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड की वार्षिक आमसभा आयोजित की गयी। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रामगढ़ विधायक ममता देवी व विशिष्ट अतिथि अंचल अधिकारी दीपक मिंज, मुखिया मंजू देवी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।
ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं अब अपने दम पर आत्मनिर्भर बन रही हैं:ममता देवी
मौके पर विधायक ममता देवी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं अब अपने दम पर आत्मनिर्भर बन रही हैं। महिला किसान खेती और मंडी तक अपनी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। धन्य महिला फॉर्मर प्रोड्यूसर कंपनी ने उन्हें संगठित कर सम्मान और आत्मनिर्भरता दी है। यह संगठन हमारे ग्रामीण अर्थव्यवस्था और महिला सशक्तिकरण के लिए प्रेरक उदाहरण है। वहीं अंचल अधिकारी ने कहा कि इस तरह की पहल महिला किसानों को सीधे लाभ पहुंचाती हैं और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करती हैं। कंपनी की निदेशक रीना नाग ने बताया कि वर्तमान में चितरपुर प्रखंड की 1200 महिला किसान इस कंपनी से जुड़ी हैं। कंपनी किसानों के खेतों से सीधे फसल खरीदती है, जिससे उन्हें अधिक मुनाफा मिलता है। सभा में वित्तीय वर्ष का आय-व्यय ब्योरा भी प्रस्तुत किया गया। सभा को प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष जका उल्लाह, जेएसएलपीएस जिला प्रबंधक सौरभ प्रसाद, मुखिया मंजू देवी और कांग्रेस के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मण महतो ने संबोधित किया। मौके पर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष एहसान उल्लाह, नकुल महतो, बीपीएम लुकेश्वर साव, आईपीआरपी उर्मिला देवी, कलावती देवी, एफटीसी अनिता महतो, सीमा कुमारी, उषा देवी, मीना देवी, अंजली देवी, रीता देवी, सविता देवी, सुनीता देवी, पुष्पा कुमारी, बेबी कुमारी और कुमारी अर्चना सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।
जेंडर रिसोर्स सेंटर का
आमसभा के बाद विधायक ममता देवी ने प्रखंड कार्यालय परिसर में जेंडर रिसोर्स सेंटर (गरिमा केंद्र) का उद्घाटन फीता काटकर किया। मौके पर उन्होंने कहा कि केंद्र के माध्यम से शोषित और पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने में मदद मिलेगी। यहां सोमवार से शुक्रवार तक दो पारा लीगल दीदी महिलाओं को कानूनी सहायता प्रदान करेंगी।


