रजरप्पा। सीसीएल रजरप्पा प्रोजेक्ट एवं चितरपुर उप डाकघर में आरपीएलाई/पीएलआई को लेकर आवश्यक बैठक आहूत की गई। बैठक में मुख्य रूप से रामगढ़ पूर्वी अनुमंडल के डाक निरीक्षक आशीष पांडेय, रामगढ़ शाखा के आई पी पी बी मैनेजर अमित कुमार, डाक अधिदर्शक पूर्वी अनुमंडल रामगढ़ सर्वेश कुमार मौजूद थे। आयोजित बैठक में रामगढ़ पूर्वी अनुमंडल के डाक निरीक्षक आशीष पांडेय ने आगामी 9 जुलाई को लगने वाले डाक चौपाल को सफल बनाने एवं मेला का उद्देश्य के बारे विस्तार से बताया गया। डाक निरीक्षक ने बताया कि आगामी 9 जुलाई को पुरे भारत के सभी डाकघर में केंद्रीय संचार मंत्रालय (भारत सरकार) डाक विभाग द्वारा डाक चौपाल मेला का आयोजन किया जाएगा। ताकि डाक विभाग के जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधीक से अधिक लोगों दिया जा सकें। उन्होंने सभी डाक कर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि आप सभी अपने क्षेत्रों में जाकर लगने वाले डाक चौपाल मेला के बारे में लोगो को बताएं। ताकि लोग इस मेला में शामिल होकर इसका लाभ उठा सकें। रामगढ़ पूर्वी अनुमंडल के डाक निरीक्षक आशीष पांडेय ने ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के ज्यादा से ज्यादा लोगों को डाक जीवन बीमा और ग्रामीण डाक जीवन बीमा की जानकारी देने एवं इस महत्त्वपूर्ण योजना से जोड़ने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के लोग मेहनत कर जो पैसा कमाते हैं, उसे सुरक्षित और लाभकारी योजना में लगाना चाहिए। डाक विभाग की बीमा योजनाएं न केवल पैसे को सुरक्षित रखती हैं, बल्कि जीवन सुरक्षा भी सुनिश्चित करती हैं। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि डाक जीवन बीमा योजनाओं से जुड़ें और भविष्य को सुरक्षित बनाएं। बैठक की अध्यक्षता रजरप्पा प्रोजेक्ट उप डाकघर के उप डाकपाल सुबोध चौधरी ने किया। मौके पर अविनाश कुमार, दिलीप पूर्वे, शैलेन्द्र सिंह सहित बीपीएम वर्षा मुंडा, सुनीता देवी, जीवन महतो,, मानसी भट्टाचार्जी, लालकिशन महतो, भीम राम, पंकज कुमार महतो, रोहित कुमार मुर्मू, अजित मुर्मू आदि थे। इधर चितरपुर उप डाकघर में उप डाकपाल सुरेंद्र कुमार के अध्यक्षता में बैठक किया गया।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


