रजरप्पा। संगठन सृजन अभियान 2025 के तहत सोमवार को चितरपुर प्रखंड कांग्रेस कमिटी द्वारा कार्यकारिणी समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक की गई। जिसमें मुख्य रूप से कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने तथा आगामी राजनीतिक रणनीतियों को लेकर गहन विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान मुख्य रुओ से उपस्थित मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री डा. प्रेमसाय सिंह टेकाम, झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह मथारू, झारखंड कांग्रेस विधायक दल के उप नेता राजेश कच्छप तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रदीप तुलस्यान ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की असली ताकत कार्यकर्ता हैं और संगठन की मजबूती से ही भविष्य की राजनीति तय होगी। वही कांग्रेस नेता शहजादा ने कहा कि प्रखंड स्तर पर कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट हैं और आने वाले समय में संगठन को और मजबूती प्रदान करेंगे। वही बैठक के दौरान विशेष रूप से रामगढ़ जिला अध्यक्ष पद को लेकर कार्यकर्ताओं से सुझाव और विचार-विमर्श किया गया। जिसमें नेताओं ने स्पष्ट किया कि जिले में संगठनात्मक मजबूती के लिए योग्य और कर्मठ नेतृत्व को जिम्मेदारी दी जाएगी। जबकि इस मौके पर कई स्थानीय नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। इसमें शहजादा अनवर, बजरंग महतो, मुन्ना पासवान, जकाउल्लाह, राजेन्द्रनाथ चौधरी, अभिमन्यु तिवारी, दिनेश मुंडा, हाजी अख्तर आजाद, जाकिर अख्तर, मो. साजिद और हबीब उल्लाह शामिल थे। सभी ने अपने विचार रखे और संगठन को मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष एहसान उल्लाह ने की। मौके पर कई कांग्रेसी नेता मौजूद थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


