ज़ोया परवीन दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ पहुँची चितरपुर कांग्रेस प्रखंड कार्यालय
रजरप्पा। रामगढ़ ज़िला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष पद के लिए रामगढ़ से रामगढ़ ज़िला अध्यक्ष अल्पसंख्यक विभाग की ज़िला अध्यक्ष ज़ोया परवीन ने सोमवार को चितरपुर प्रखंड कार्यालय अपने समर्थकों के साथ पहुँच कर ज़िला अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस आलाकमान द्वारा बनाये गये पर्यवेक्षक माननीय उप नेता विधायक दल श्री राजेश कछाप, अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य ज्योति सिंह माथारू एवं प्रदीप तुलस्यान के समझ दावेदारी पेस की हैं। साथ ही ज़ोया परवीन ने कहा अल्पसंख्यकों के साथ साथ समाज के हर वर्ग के लोगों को साथ लेकर चलना और कांग्रेस पार्टी एवं नेता विपक्ष श्री राहुल गांधी जी के हांथों को मज़बूत करना है जिसके बाद दर्जनों लोगों ने ज़ोया परवीन के पक्ष में अपना समर्थन दिया। मौके पर कांग्रेसी मो अलियास अंसारी, साबिर अंसारी, मो आशिक , अमीन उद्दीन , रिसायत खान, अनिसूल हक, मो सन्नु, मो नासिर, शमीम जावेद, मुस्तफा अंसारी, मो तौशीफ़, रियाज़ उद्दीन , मो सिकंदर, मो इमरान अंसारी, मो फ़हीम, मो मुस्तक़ीम, मो अय्यान सहित कई कांग्रेस कार्यकर्तागण उपस्थित थे।


